फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Meerut: विदेशी युवती से था पति का अफेयर, विरोध करने पर पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

Sun, 04 Dec 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 5
शव को गड्ढे़् से निकालते युवक - फोटो : amar ujala
मेरठ के भूमिया पुल पर खत्ता रोड़ स्थित नसरीन की 29 नवंबर को हत्या कर दी गई। नसरीन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पति के विवाहेतर संबंधों का विरोध कर रही थी। पति और ससुराल वालों ने नसरीन की हत्या कर शव को दफना दिया था। उनका कहना था कि नसरीन ने फांसी लगा ली। रविवार को डीएम के आदेश पर नसरीन का शव कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया।

दरअसल नसरीन के परिजनों ने दहेज के लिए और दूसरी शादी का विरोध करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। हालांकि यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब किसी मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया गया हो। इससे पहले सरधना में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया था। जिसके बाद महिला की हत्या खुलासा हुआ था। 

2 of 5
शव को निकालते लोग - फोटो : amar ujala
मेरठ के भूमिया पुल पर खत्ता रोड स्थित कब्रिस्तान से रविवार को मृतक नसरीन का शव कब्र से निकाला गया। प्रशासन की देख-रेख में कब्र से शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या का राज खुलेगा।

 

3 of 5
बाहर जमीन पर रखी डेड बॉडी - फोटो : amar ujala
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: गंगानगर में 10 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

4 of 5
वह गड्ढा जिसमें से शव को निकाला है - फोटो : amar ujala
आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध भी बने हुए थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पिता ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

 
विज्ञापन

5 of 5
नसरीन का शव - फोटो : अमर उजाला
डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश दिए थे कि रविवार को महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए।

लिसाड़ी गेट क्राइम इंस्पेक्टर भंवर पाल सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार को नसरीन के शव को कब्र से निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next
AU ऐप में पढ़ें