फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली: हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम, तस्वीरों में देखिए देशभक्ति का जज्बा

Sun, 11 Aug 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
दिल में देशप्रेम की भावना और शहरवासियों को साथ लेकर अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान की शुरुआत बाइक रैली से हुई। क्रांतिधरा पर सभी वर्गों के लोगों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर किसी के मुख पर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंज रहे थे। हर किसी के जुबां पर भारत माता की रक्षा का एक भाव नजर आ रहा था।
विज्ञापन

2 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली अमर उजाला कार्यालय से शुरू होकर नवीन मंडी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, भैसाली अड्डा, बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, सोहराब बस अड्डा, सेंट्रल मार्केंट होती हुई पीवीएस मॉल पर जाकर संपन्न हुई। रैली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए, जहां भी हो वहां खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की गई। वहीं, देशभक्ति के तरानों पर रैली में मौजूद महिला और युवक झूम रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
पीवीएस मॉल पर देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली में सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट के बच्चे सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, भारत माता व महात्मा गांधी की वेशभूषा में रहे। रैली के दौरान इन बच्चों को खुली जीप में आगे की तरफ खड़ा किया गया। जहां से भी यह जीप गुजरी शहरवासियों ने भी उन्हें देखकर गर्व महसूस किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके अलावा शहर के चौराहों पर मिशिका सोसाइटी के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भूमिका अदा की।

4 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महामंत्री संजना रस्तोगी, उमा चतुर्वेदी, प्रवेश त्यागी, बबीता चौहान, जैनब नकवी, गीता, सुधा त्यागी , प्रीति दीक्षित, निधि रस्तोगी, अर्चना मित्तल, ममता मित्तल, अनीता विद्यार्थी, पूनम शर्मा, प्रीति शर्मा, नूपुर विज, आशु सिंह , मुक्ता चौधरी, सपना अग्रवाल, रेणु कंसल, नीलम सिंह, प्रिया रस्तोगी, कल्पना पांडे, अपूर्वा खरे आदि मौजूद रही। युवा मोर्चा से महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में, महामंत्री रमन धीगड़ा, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, उपाध्यक्ष पवन भारद्वाज, अखिल गोयल, शंभू पहलवान, विनय विरालिया, रविकांत बेनीवाल, अभिनव अरोड़ा, संचित गुप्ता, अंबुज त्यागी, राहुल कसाना, आयुष खटीक, वासु जैन, सौरभ  गहरा, अपूर्व शर्मा (चीनू), अमित गोयल, सौरभ सखूजा, कमल मित्तल, हेमंत त्यागी, नितिन गर्ग, नीरज पवांर, भरत मित्तल, वीभव त्यागी, सनी शर्मा, हरीश साहू, कपिल चंदेल, राहुल पाल, हिमांशु भटनागर, अवधेश शर्मा, अभिजीत तोमर, निखिल चपराना, दीपांशु त्यागी, विपिन ठाकुर, सनी चोपड़ा, नोनू पंडित, अभिषेक ठाकुर, अमरदीप ओझा, हेमंत चावला, विक्त्रस्म शर्मा, धर्मेंद्र कुमार माथुर, एकलव्य सक्सेना, वरुण सूद, भीम पंडित, शुभम त्यागी, सौरभ भटनागर, रोमी शर्मा, सौरभ शर्मा, अभिषेक जिंदल, गालविया त्यागी, तरुण श्रीवास्तव, अंकुर लंबा, शिवा प्रधान, गोलू पण्डित, मयंक शर्मा, पुलकित ठाकुर, रोहन दीक्षित, जोनी, आहान शर्मा, कुणाल चड्डा, अनुज (चिक्की  देवेंद्र विश्वकर्मा, रवि कुशवाहा, नितिन कसाना साहिल, विकास सोनकर, सुमित ठाकुर, मयंक कौशिक, विनोद राज, योगेंद्र योगी, देवेंद्र जाटव,  साहिल सुद, आयुष जिजवाल, आशीष सिंह, निविल सिवाच, रोहित चोधरी, अजय कुमार, प्रिंस तेवतिया, ध्रुव सिंह, देव सुद, कुशाल आदि रहे।
विज्ञापन

5 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया रास्ते में स्वागत
टीपीनगर के सामने मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा व शहीद मंगल पांडे डिग्री कालेज की एनसीसी कैडेट, प्रवक्ता डॉ. लता कुमार, मेट्रो प्लाजा पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, केके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ स्वागत किया। फैज ए आम इंटर कालेज के सामने सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, संगीता राहुल, चैतन्य देव स्वामी, ज्ञानेंद्र शर्मा, शम्सुद्दीन कुरेशी, मौ. अब्बास, अनीस, मौ. चांद, शारिक ने स्वागत किया। भैसाली बस अड्डे के सामने चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, बेगमपुल पर पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सेंट जोंस पब्लिक स्कूल, यथार्थ के सारथी संस्था से जूही त्यागी व टीम, जीआईसी के सामने खालस गर्ल्स इंटर कालेज और मेरठ ड्रगिस्ट एसोसिएशन के रजनीश कौशल और मनोज अग्रवाल, बच्चा पार्क पर जैन मिलन महिला से मीनाक्षी जैन, रोटरी क्लब से ठा. प्रीतिश सिंह, आरजी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर के बच्चे व स्कूल संचालक आरपी सैनी, विभा नागर, सिविल डिफेंस की टीम  ने स्वागत किया। ईव्ज चौराहा पर ब्लासम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने, हापुड़  अड्डा चौराहा पर सैफी संघर्ष समिति के हसीन अहमद सैफी, सलीम अहमद सैफी, हाजी सरफ़राज़ सैफ़ी, अलमुद्दीन सैफी, राजू गद्रे,डॉटर इमरान आरिफ सैफी,  डॉक्टर शकील सैफी, मोहम्मद सुहैल सैफी, बिल्लू सैफी, नौशाद सैफी, नफीस खान, अब्दुल रहमानी, रियाजुद्दीन, आदिल खान, फुरकान सलमानी, उवैस सैफ़ी और आदि लोग उपस्थित रहे। गांधी आश्रम चौराहा पर हिमा कौशिक, पार्षद नीरज सिंह, गढ़ रोड पर मंडप एसोसिएशन मे महामंत्री विपुल सिंघल ने स्वागत किया। नई सड़क पर एसोसिएशन फॉर इनोवेटिव एजुकेश से डॉ. मंजू गुप्ता एवं अमृत कला संगीत विद्यालय मेरठ से आकांक्षा, सौम्या, रश्मि, इशा, राधिका, अवनी, अंशी, सोनाली, आस्था, मिशिका, दर्शिका, रिदा, रितिका, ज्योति, प्रणय ने कथक के परिधान में सजकर स्वागत किया। पीवीएस मॉल पर बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे, क्षमा, शिवा कुमारी, योग संस्कृति क्लब सीमा अदलखा व टीम ने स्वागत किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ लोकसभा के युगांश राणा, अर्चित गुप्ता, आमिर रजा, केडी शर्मा, उजैफ गाजी, अरुण कौशिक, आरिश गाजी, सलीम अख्तर, आमिर अली आदि रहे। नगर निगम भाजपा पार्षद सुनीता प्रजापति आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

6 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ के बाइक राइडर्स बने रैली की शान
रैली में दिल्ली से आई महिला बाइक राइडर डिंपल और सिमरन ने रैली का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही सोल राइडर्स से अंतरिक्ष के निर्देशन में बाइकर्स ग्रुप से युवा बाइकर्स रैली में शामिल हुए। रोड वारियर्स से सईद गाज़ी के निर्देशन में बाइकर्स रैली की शान बनी। सोल राइडर्स के जोन आशीष, रचित ठाकुर, जसप्रीत सिंह, आशीष मूना, अंतरिक्ष गर्ग, रजत कालरा, ऋषि त्यागी, अरुण जैन, शुभम, शिवम, अनमोल अग्रवाल, प्रिंस सलूजा, अंकित, निशांत और अक्षय मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 10
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
मॉब डांस कर बांधा समां
रैली का समापन पीवीएस मॉल पर हुआ जहां अल्टीमेट रोबोट डांस ग्रुप के सदस्यों ने समां बांधा। निदेशक तरुन गुप्ता के साथ पूरी टीम पीवीएस पर पहुंची। जहां भीड़ के बीच से निकलकर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। करतब दिखाए। इसमें अमिता अग्रवाल, रुपसी बिंदल, मैरी बिंदल, दिव्यम अग्रवाल, मिष्टी अग्रवाल, सोनाक्षी, खुशबू अग्रवाल, तेजस मान, आरव दुआ, अभिमत दयान, माही, अश्विनी छाबड़िया, शिवा, सोनू यादव, दीपा, मयूर, आंचल, मनीषा व सोनिया मौजूद रहे।

8 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
रोड सेफ्टी क्लब का रहा सहयोग 
अमर उजाला की बाइक रैली के रूट पर सभी चौराहों पर मिशिका सोसाइटी द्वारा रोड सेफ्टी क्लब के डीएन कालेज से नगेंद्र प्रताप सिंह तोमर, सेंट जोंस से नितिन चौधरी, रोहित, अनु, टेप्स से आरके सेनी, विजित चौधरी, अंजलि, खालसा से साधन चौधरी, मंजीत कौर, आर जी से लक्ष्मी शर्मा, बाले राम से उमेश, राजकीय कन्या से पूनम गोयल रुबिना, रश्मी आदि नोडल अधिकारी रोड सेफ्टी क्लब, सभी स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के वालंटियर, मिशिका सोसायटी की सचिव डॉ विभा नागर, उपाध्यक्ष प्रीतिश ठाकुर, उप सचिव सुनील शर्मा, ऋषि शर्मा, नीशू कुमार आदि उपस्थित रहे।

9 of 10
बाइल रैली - फोटो : अमर उजाला
यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग
बाइक रैली में पुलिस का विशेष सहयोग रहा। रैली में सबसे आगे टीआई दीनदयाल दीक्षित इंटरसेप्टर में रहे। वहीं टीआई सुनील कुमार भी रैली में शामिल रहे। रैली में दिल्ली रोड, व गढ़ रोड पर थाना प्रभारी भी यातायात व्यवस्था में मौजूद रहे। इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद कुमार गौतम, बेगमपुल पर सीओ संजीव देशवाल और सीओ सदर विजय गुप्ता रहे। शास्त्रीनगर में इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्र और नौचंदी पुलिस रही।
विज्ञापन

10 of 10
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
सैफी समाज की वैन ने किया प्रचार 
सैफी संघर्ष समिति के संस्थापक कयूम सैफी व अध्यक्ष रईस उद्दीन सैफी  के निर्देशन में बाइक रैली में प्रचार वैन मौजूद रही। इस वैन के  साथ हाजी जब्बार सैफी, फिरोज सैफी, इकराम सभासद, वाइस चेयरमैन नगर निगम नसीम सैफी, सफीक सैफी, विशेष रूप से बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहजहां सैफी व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शकील भारती भारती मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें