फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ

Wed, 25 Jan 2023 04:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ हादसा। - फोटो : amar ujala
अचानक सुर्खियों में आए शाहिद मंजूर (66) लंबे समय से राजनीति में हैं। शाहिद मंजूर लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। अब वह चौथी बार विधायक हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो सुर्खियों में क्यों आए हैं।

लखनऊ में हुआ हादसा
लखनऊ के हजरतगंज में जो पांच मंजिला इमारत गिरी है, वह बिल्डिंग तो फहद यजदानी बिल्डर ने बनाई थी, मगर यह जमीन पूर्व कैबिनेट मंत्री और फिलहाल किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर की हिस्सेदारी है। जमीन इनके भतीजे तारिक के नाम है।
विज्ञापन

2 of 9
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि इसमें दो फ्लैट शाहिद मंजूर को भी मिले हैं। हालांकि उनके परिवार का कोई सदस्य हादसे के वक्त वहां नहीं था।
विज्ञापन

3 of 9
शाहिद मंजूर ने पेंट हाऊस बनवाया था - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मेरठ एसओजी ने मंगलवार देर रात शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में ले लिया। देर रात उन्हें लेकर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई।

4 of 9
सपा नेता शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला
नवाजिश ने बताया कि 17 साल पहले इस जमीन पर यजदानी बिल्डर से करार हुआ था। इस पर बिल्डिंग बिल्डर ने बनाई थी, जिसमें से दो फ्लैट उनको भी दिए थे।
विज्ञापन

5 of 9
लखनऊ में गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
एक फ्लैट में उनके पिता और एक में उनकी बहन भी रही हैं। जब सरकारी आवास मिल गया तो दोनों वहां से चले गए। नौ माह से वहां कोई नहीं रह रहा है। इस दौरान एसओजी कार्यालय पर नवाजिश के समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
मलबे से लोगों को बाहर निकालता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला
इस बार सपा से लड़ा था चुनाव
2022 के यूपी चुनाव में शाहिद मंजूर ने किठौर सीट से जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के शाहिद मंजूर ने भारतीय जनता पार्टी के सत्यवीर त्यागी को 2180 मतों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

7 of 9
इमारत में रहने वाली आलोका अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है।

8 of 9
बचाव कार्य में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला
उनके पिता स्वर्गीय मंजूर अहमद पांच बार विधायक रहे। उनका परिवार 1960 के दशक से राजनीति से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
शाहिद मंजूर लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। अब चौथी बार हैं। उन्होंने किठौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और वह समाजवादी पार्टी के राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें