पश्चिमी उप्र के आठ द्वारों पर चुनावी व्यूह तैयार है। सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर ये वो आठ दरवाजे हैं, जहां से पिछले चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला था। इस बार समीकरण बदले हैं और मुकाबले कड़े हैं। इस बार पश्चिम में जाट, मुस्लिम और अनुसूचित जाति सभी सीटों पर प्रभावी भूमिका में है। इनके वोट बड़े से बड़े नेता की जमीन खिसका सकते हैं। देखें किस सीट पर क्या बना रहा समीकरण: -