बिजनौर में युवा मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया। युवाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
महिलाओं ने मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 17
इन्होंने पहली बार मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
नगीना की स्वाति, फरहीन शाहिद, फरहाना, अफरोज ने पहली बार वोट डाला। ये सभी अपने साथियों व अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची। मतदान की खुशी इनके चेहरे पर अलग ही दिखाई दे रही थी।
4 of 17
वोट डालने के बाद निशान दिखातीं युवती
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वोट डालने के बाद अपने साथियों के साथ खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन
5 of 17
युवतियों ने पहली बार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नूरपुर निवासी शिवा परवीन, फरीदा, राबिया, शहनाज व मनीषा ने भी पहली बार वोट डाला। ये सब वोट डालने ऐसे आईं थीं जैसे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं हों।
विज्ञापन
6 of 17
बुजुर्ग व्यक्ति ने मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
मतदान करने के बाद इन्होंने अपने परिजनों व बुजुर्ग पड़ोसियों का भी मतदान कराया।
विज्ञापन
7 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
मनीषा का कहना है कि युवा पीढ़ी मतदान के महत्व को समझे। अगर युवा पीढ़ी ही मतदान नहीं करेगी तो कौन करेगा।
8 of 17
मतदान के निशान दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
युवा पीढ़ी के मतदान करने से आगे मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा और अच्छे लोग देश की सरकार चलाएंगे।
9 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
हल्दौर निवासी चारू का कहना है कि उन्होंने पहली बार वोट डाला और अपनी वोट डालने की जिम्मेदारी को पूरा किया है।
10 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के लिए होने वाले कॉलेज के जागरूकता कार्यक्रम में भी उसने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। ऐसे में खुद वोट न डालती तो दूसरों को वोट डालने के लिए कहने का कोई हक नहीं बनता।
11 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
हल्दौर की ही स्नेहा के अनुसार उसने पहली बार वोट डाला है। स्नेहा के अनुसार उसने जीवन में हर छोटे, बड़े चुनाव में वोट डालने का फैसला कर रखा है।
12 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
उत्साह के साथ शांतिपूर्वक हुआ मतदान
नगीना लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में हुए मतदान में छुटपुट मामलों को छोड़ कर मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। सवेरे से ही लोग मतदान के लिए बूथ केंद्रों पर लाइनों में लग गए।
13 of 17
वोट डालने जाती दिव्यांग महिला
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मतदानस्थलों पर लंबी-लंबी लाइन लग गई। महिलाओं और युवाओं में भी भारी जोश दिखाई दिया।
14 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवी पैट में तकनीकी खराबी के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर एक से आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इससे मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
15 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 18 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, लेकिन दोपहर तक मतदान केंद्र सूने और सभी मतदान केंद्रों की भीड़ भाड़ खत्म हो गई।
16 of 17
मतदान के बाद निशान दिखाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इससे मतदान शांतिपूर्वक रहा, सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम गजेंद्र सिंह सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी सत्यजीत गुप्ता भारी पुलिस बल, सुरक्षाबलों के साथ विधानसभा क्षेत्र के मतदानस्थलों का भ्रमण करते रहे।