भाजपा के दिग्गजों ने बागपत-सहारनपुर हाईवे शिलान्यास के बहाने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम के किसानों लिए 36 हजार करोड़ के गन्ना भुगतान का दावा किया। युवाओं के लिए नई नौकरियों की घोषणा की तो सहारनपुर को यूनिवर्सिटी की सौगात दी। पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाना भी नहीं भूले। दरअसल, पश्चिमी यूपी पर भाजपा की पैनी निगाह है। आइए एक नजर डालते हैं पश्चिम में किन बातों पर फोकस कर रहे हैं भाजपा के दिग्ग्ज :-
विज्ञापन
नदियों से गुजरेगा जीत का रास्ता
2 of 10
सोनभद्र में सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
मिशन 2019 के लिए भाजपा की जीत का रास्ता पश्चिमी यूपी की नदियों से होकर भी गुजरेगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे के फोरलेन निर्माण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए पांच बड़ी घोषणाएं कीं। बागपत में यमुना नदी पर 100 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। इसी तरह सहारनपुर में हिंडन नदी की सफाई के लिए 70 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। दिसंबर तक गंगा की 80 फीसदी सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
किसानों को रिझाने की कोशिश
3 of 10
सीएम आदित्यनाथ योगी
किसानों को खुश करने की भाजपा ने कोशिशें शुुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार किसान का दर्द समझती है। सहकारी और फेडरेशन की मिलों को 15 सितंबर जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। मनमानी करने वालों पर इसके बाद सरकार का डंडा चलेगा। निजी चीनी मिलों के लिए सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की गई है। किसानों का भुगतान निर्धारित तिथि पर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
किसानों को दी गन्ने के विकल्प खोजने की नसीहत
4 of 10
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी और गडकरी ने गन्ना किसानों के साथ शुगर इंडस्ट्री के प्रति भी अपनी चिंता जाहिर की लेकिन‘शुगर बाउल’में गन्ने के बजाए दूसरी वैकल्पिक फसलों की सलाह देकर जनता को चौंका दिया। दरअसल, योगी ने चुटीले अंदाज में किसानों से कहा कि बागपत के किसानों ने इतना गन्ना उगाया है कि इससे कुछ लोगों को शुगर हो गया है। इसी तरह गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में चीनी से साबुन, डिटर्जेंट, फेसवॉश बनाए जाएंगे तो किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों को नई सोच के साथ खेती करनी होगी। सिर्फ गन्ना पर निर्भरता के अलावा खेती के अन्य विकल्पों पर भी काम करें। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने के विकल्प के तौर पर सब्जी की फसलें पैदा करें। दिल्ली नजदीक हैं, किसान इसका फायदा जरूर लें। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि गन्ने के गढ में किसानों से गन्ने के विकल्प खोजने की बात करना कितना सही है?
विज्ञापन
युवाओं का दिल जीतने की कवायद, किए कई बड़े ऐलान
5 of 10
जनसभा में मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के युवाओं का दिल जीतने का भाजपा कोई मौका नहीं गंवाना चाहती। मंगलवार को बागपत में योगी ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार के पास नौकरी हैं, इसके लिए योग्य उम्मीदवार आगे आएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगा। इसी तरह सिपाहियों की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सहारनपुर में भी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई। एशियन गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही लखनऊ में सम्मान किया जाएगा। खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों, महापुरुषों के नाम भुनाने की कोशिश
6 of 10
बागपत में सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री गडकरी व अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में महापुरुषों, नेताओं और खिलाड़ियों के नाम पर सड़कें बनेंगी। बड़ौत के स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम 1857 के क्रांतिकारी बाबा शाहमल के नाम पर रखा जाएगा। यूपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई, महाराजा सूरजमल, राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय चौधरी हुकम सिंह, सावित्री बाई फूले, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह के नाम से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से गौरव पथ बनाया जाएगा। सहारनपुर शहर तक प्रस्तावित हाईवे को अब सिद्धपीठ शाकंभरी देवी तक 48 किमी बढ़ा दिया गया है। गौरव पथ कार्ड खेलकर भाजपा यह दर्शाना चाहती है कि पश्चिमी यूपी के विकास के लिए भाजपा कितनी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विकास की राजनीति,
7 of 10
जनरल वीके सिंह व नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और बसपा ने जातियों में बांटकर राजनीति की है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। युवाओं को नई नौकरियां देने के नाम पर योगी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम सपा और बसपा के पाप के गड्ढे भर रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश की 22 करोड़ जनता चैन की नींद सोती है। अपराधियों को पुलिस उनकी भाषा में ही जवाब दे रही है। पहले हालात बेहद खराब थे। अपराधी चौकियों में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर देते थे, लेकिन अब किसी हिम्मत नहीं है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के अपने नारे के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।
फोरलेन हाईवे का बहाना, चुनाव की राह आसान बनाना
8 of 10
योगी के कार्यक्रम के लिए होती तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाईवे के बहाने भाजपा ने 2019 की चुनावी यात्रा शुरू कर दी है। सूबे के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भेदभाव खत्म हो चुका है। हमारी सरकार जनता को समर्पित सरकार है। विपक्ष का खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि यूपी में 73 प्लस का टारगेट है। जनता भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए साल 2014 से बड़ी जीत यूपी में देगी।
विपक्ष को घेरने की तैयारी
9 of 10
सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों ने ईमानदारी से काम किया तो विपक्ष ने ठग गठबंधन बना लिया। जनता इनकी हकीकत जानती है। इस बेमेल महागठबंधन को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सबक सिखाने का काम करेगी। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण पिछले 10 साल से लंबित पड़ा था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी देकर जनता से किया हुआ वादा पूरा कर दिया।
योगी गडकरी ने अपने इस दौरे में किसानों व युवाओं का दिल जीतने की पुरजोर कोशिश की। गडकरी का तो पूरा भाषण ही किसानों के इर्द गिर्द घूमता रहा। बायो ईंधन से किसानों की आय बढ़ाने के सपने भी उन्होंने दिखाए। भाजपा के दिग्गज साल 2019 के लिए किसानों, नौजवानों को साधने के लिए इकट्ठा जरूर हुए, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव के नतीजों में कमल कितना खिलता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें