फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर लॉकडाउन का असर, हर जिले में बंद नजर आईं मस्जिदें, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को सभी जिलों में मस्जिदें बंद रही। इस दौरान लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 11
मस्जिदें रही बंद, लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
देश भर में कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस बीच आज यानी शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज का दिन है। इससे पहले पुलिस और धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की थी कि सभी लोग घरों में रहकर ही नमाज अदा करें। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से मस्जिद बंद होने की तस्वीरें आ रही है। अगली स्लाइडों में देखिए-
विज्ञापन

2 of 11
मस्जिद बंद है - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हापुड़ रोड पर नौचंदी ग्राउंड के पास मस्जिद में ताला लगा हुआ है। शुक्रवार को यहां जुमे की नमाज नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 11
घरों में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और घरों में रहकर ही नमाज अदा की।

4 of 11
मस्जिद पर ताला लगा है - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोतीगंज में भी मस्जिद पर ताला लगा रहा। इस दौरान मस्जिद में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ के विकासपुरी में मस्जिद के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ है। जुमे की नमाज को लेकर इमाम और कमेटी ने समझदारी दिखाई है। लोगों ने घर में रहकर ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

6 of 11
मस्जिद में बाहर से लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
वहीं शाही जामा मस्जिद का मुख्य गेट बाहर से बंद मिला। बताया गया यहां सिर्फ पांच लोगों ने नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

7 of 11
मस्जिदों पर चस्पा किया नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बागपत में मस्जिदों पर नोटिस चस्पा किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि अपने घरों में ही नमाज पढ़ें। यह पुलिस और धर्मगुरुओं ने साझा अभियान चलाया है।

8 of 11
मस्जिद के बाहर पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली में भी मस्जिद के बाहर पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की।

9 of 11
घरों में नमाज अदा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं सहारनपुर जनपद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां भी लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। 

10 of 11
मस्जिद का दरवाजा बंद - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शामली जिले के कांधला में भी मस्जिद के दरवाजे बंद नजर आए।
विज्ञापन

11 of 11
मस्जिद बंद - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ कस्बे में भी मस्जिद पर ताला लगा मिला। बताया गया कि जिले में सभी ने घरों में ही नमाज पढ़ी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें