फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पुलिस पर हमले में सिटी मजिस्ट्रेट समेत दो घायल, आरोपियों पर लगेगी रासुका, सील किया हॉटस्पॉट, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Apr 2020 06:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ में लाॅकडाउन के बीच अति संवेदनशील क्षेत्र जली कोठी में शनिवार को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। टीम से धक्का-मुक्की करते हुए पथराव भी किया।

सिटी मजिस्ट्रेट और देहली गेट थाने का दरोगा भी घायल हो गए। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी मौके पर पहुंचे। जली कोठी को हाॅटस्पाॅट मानकर सील कर दिया गया है, फोर्स तैनात कर है।  देखें तस्वीरें :-
विज्ञापन

2 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार देहली गेट के जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के माले गांव से 11 लोगों की जमात आई थी। 29 मार्च को यह जमात बुलंदशहर रवाना हो गई थी।

बुलंदशहर पुलिस ने इन जमातियों की जांच कराई थी, जिसमें दो जमातियों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जमातियों को कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेरठ में भी खलबली मच गई। महाराष्ट्र की जमात में शामिल लोगों से पूछताछ की गई। उसके बाद मेरठ की जली कोठी में भी जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
शुक्रवार देर रात पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जली कोठी पहुंची, जहां से कोरोना संदिग्ध मानते हुए तीन लोगों को चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। तीनों लोगों को कोरोना की पुष्टि हो गई।
इसके बाद उन तीनों युवकों के बताए अनुसार जली कोठी में सात और लोगों को संदिग्ध माना गया है। जिसमें शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह, एसओ देहली गेट रविंद्र सिंह पलावत समेत पुलिस टीम जली कोठी में पहुंची।

4 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन लोगों को पकड़ा। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के लोगों को कोरोना बताकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसकी बात सुनते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
लोगों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की करते हुए पथराव भी कर दिया। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह और देहली गेट थाने के दरोगा मुकेश कुमार को चोट आई।

सिटी मजिस्ट्रेट और दरोगा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिटी मजिस्ट्रेट के हाथ में फ्रेक्चर आना बताया है।
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
पुलिस टीम पर हमले की सूचना लगते पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी क्राइम, रामअर्ज और सीओ कोतवाली, दिनेश शुक्ला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए।

इस घटना की जानकारी के बाद डीएम और एसपी पुलिस के साथ पहुंचे। पथराव करने के मामले में मस्जिद के मौलाना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मिलने को देखते जली कोठी हॉटस्पॉट बन गया है। इसको देखते हुए जली कोठी को सील किया गया है। घायल सिटी मजिस्ट्रेट व दरोगा का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौलाना समेत 4 लोग को गिरफ्तार कर लिया। हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें