फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट तो कहीं गुपचुप उड़ाई जा रही दावत, ये तस्वीरें देखकर समझिए, क्यों चिंताजनक है मेरठ की स्थिति

Wed, 03 Jun 2020 07:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर शहर की जनता पहले दिन से ही गंभीर नहीं है। प्रशासन की हरसंभव कोशिश करने के बावजूद कोरोना का खतरा टलता नहीं दिख रहा है। आज हम आपको शहर के अलग-अलग कोनों से कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको समझ आ जाएगा कि शहर के लोग कोरोना जैसी महामारी को कितने हल्के में ले रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
ये मेरठ के घंटाघर की तस्वीर है। शहर में लॉकडाउन जारी है लेकिन बच्चों को इसकी जरा भी फिक्र नहीं है। हर दिन जब लगातार कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आ रहे हैं ऐसे में क्रिकेट खेलना कितना खतरनाक हो सकता है ये देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की नवीन मंडी से कोरोना की चेन जुड़ी तो शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई। इसके बाद सुरक्षा और महामारी से बचाव के लिए प्रशासन ने सब्जी और फल मंडी को जागृति विहार में शिफ्ट कर दिया लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। 

4 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
शाम होते ही यहां सब्जी लेकर आने वाले किसानों और फल व सब्जी  खरीदने वाले थोक विक्रेताओं का जमावड़ा शुरू हो जाता है। पहले सब्जी लेने के चक्कर में लोग सामाजिक दूरी भूल ही जाते हैं। तस्वीरें आपके सामने हैं। ऐसे में एक साथ जुड़ने वाली इस भीड़ में कौन किस तक संक्रमण पहुंचा दे कहा नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन

5 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
इस तस्वीर को देखिए लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार के सामाजिक आयोजनों और एकसाथ अधिक लोगों के जुटने पर पाबंदी है लेकिन शहर में कानून को दरकिनार कर गुपचुप टेंट लगाकर दावतें भी उड़ाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lockdown in meerut - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण किसी भी उम्र के लोगों को नही बख्श रहा ऐसे में बिना मास्क और बच्चों को साथ लेकर बाजार में खरीदारी करने निकल जाना कितना घातक हो सकता है मेरठ की जनता को ये कौन समझाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें