फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी तस्वीरें: सुरक्षा घेरे में खड़े होकर सामान खरीद रहे लोग, कोरोना को हराने में होंगे कामयाब

Fri, 27 Mar 2020 05:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन के पहले दिन बाजारों में खूब भीड़ नजर आई, लेकिन अब शहरों से अच्छी तस्वीरें आ रही है।
विज्ञापन
1 of 8
सुरक्षा घेरे में खड़े होकर सामान खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन के पहले और दूसरे दिन बाजार में खूब भीड़ नजर आई। इसको देखते हुए पुलिस- प्रशासन सख्त हो गया। वहीं दुकानदारों ने भी अपनी- अपनी दुकानों के बाहर एक निश्चित दूरी पर घेरे बना दिए हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
सुरक्षा घेरे में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते अमर उजाला की टीम ने शहरों में दुकानों का हाल जाना तो अच्छी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन

3 of 8
दुकानदारों ने दुकान के सामने बनाए सुरक्षा घेरे - फोटो : अमर उजाला
देखा गया कि लोग अब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। यहां तक कि दुकानों पर सुरक्षा घेरे में खड़े होकर ही लोग सामान खरीद रहे हैं।

4 of 8
सुरक्षा घेरे में खड़े होकर सामान खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं बैंकों में भी सुरक्षा घेरे के तहत ही लाइन लग रही है। लोग एक- दूसरे से दूरी बनाकर ही खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सुरक्षा घेरे में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ज्यादातर किराना दुकानों पर सुरक्षा घेरे बने नजर आए। इनका लोगों ने भी समर्थन किया और सुरक्षा घेरे में खड़े होकर ही सामान खरीदा।
विज्ञापन

6 of 8
मंडी में बने सुरक्षा घेरे - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सब्जी मंडी में भी सुरक्षा घेरे बने हुए मिले। अब सब्जी मंडी में भी लोग सुरक्षा घेरे में खड़े होकर ही सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सुरक्षा घेरे में खड़े होकर सामान खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, शामली जनपद में भी दुकानों के बाहर सुरक्षा घेरे बने मिले। लोगों ने सुरक्षा घेरे में खड़े होकर सामान खरीदा है।
विज्ञापन

8 of 8
दुकान पर सुरक्षा घेरे में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
आप ये तस्वीरें देखकर खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग कितने सतर्क हो गए हैं। अब ज्यादातर शहरों में लोग लॉकडाउन का सही से पालन कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें