फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कर्फ्यू: हाईवे-एक्सप्रेस-वे सब जाम, हर तरफ फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल

Fri, 25 Sep 2020 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि विधेयकों का आज जमकर विरोध किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी के छह जिलों में किसानों ने हाईवे और एक्सप्रेस-वे जाम कर दिए हैं। हर तरफ वाहन फंसे हुए हैं। आगे तस्वीरों में देखिए पश्चिमी यूपी के सभी जिलों का हाल-
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
भाकियू की ओर से पहले ही शुक्रवार को किसान कर्फ्यू का एलान किया गया था। मेरठ में सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रस-वे पर जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

3 of 7
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के विरोध में 10 स्थानों पर चक्का जाम किया। किसानों ने फलौदा, रोहाना, लालूखेड़ी, रामपुर तिराहा, बुढ़ाना बायवाला, शाहपुर, मोरना, नावला कोठी, फुगाना और मीरापुर मोंटी तिराहे पर जाम लगाया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

4 of 7
सहारनपुर में हाईवे पर चलता धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके धरना-प्रदर्शन किया। किसान कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 7
शामली में वाहनों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के विरोध में पानीपत-खटीमा हाईवे पर चक्का जाम किया। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क के बीचोंबीच टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उधर, मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना में जिलाध्यक्ष कपिल खटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाईवे पर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बिजनौर में हाईवे पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने चक्का जाम शुरू कर दिया है। किसानों ने कई जगह सड़कों पर कब्जा कर लिया है। सड़कों पर बीच में अपने वाहन खड़े करके आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागपत में हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी और नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाया है। किसानों का कहना है कि कानून जबरदस्ती उनके ऊपर थोपा जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें