फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा: यूपी के मुजफ्फरनगर की गलियों से निकलकर खान बहनों ने दुबई तक लहराया कला का परचम

Sat, 22 Feb 2020 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान और शीबा खान - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं जिद हो तो क्या नहीं मुमकिन... ऐसी ही जिद से अपने ख्वाबों को साकार कर रहीं खान बहनें उन तमाम लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो अपने सपनों को जीने की चाह रखती हैं।

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद की रहने वाली खान बहनें फराह और शीबा खान कला के माध्यम से दिल्ली व दुबई तक अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें कला के क्षेत्र में दुबई के महामहिम सुहेल अर जरोनी ने सम्मानित किया। पढ़ें आखिर कैसे कला के माध्यम से वह लोगों लोगों के चेहरों पर बिखेर रही हैं खुशियां-
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की गलियों से निकलकर दिल्ली के रास्ते दुबई तक पहुंची दो सगी बहनों फराह खान और शीबा खान ने कला क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों बहनें 'फुनुन आर्ट्स' के नाम से बनाई गई एक संस्था के जरिए लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखेर रही हैं।

फराह खान के अनुसार 'फुनुन आर्ट्स' एक ऐसी संस्था है जो सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश करती है। जिसमें प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों के लिए कला प्रदर्शनी के माध्यम से धन जुटाने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शीबा खान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोतीमहल निवासी स्वर्गीय महताब खान की दोनों बेटियां शीबा खान 2008 में और फराह खान 2012 में दुबई चली गईं थीं। दोनों बहनों ने नगर के होली एंजिल कान्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक और दिल्ली से एमबीए किया है। साल 2012 तक दोनों बहनें दुबई शिफ्ट हो गई। 


 

4 of 5
फराह खान - फोटो : अमर उजाला
आर्ट में रुचि होने के कारण उन्होंने इसे ही अपना प्रोफेशन बनाया और दुबई में रहते हुए साल 2016 में लोगों के चेहरों पर खुशियां लाने की खूबसूरत सोच के साथ फुनुन आर्ट्स संस्था की स्थापना की। यहां दुबई में रहते हुए दोनों बहनों ने कला के क्षेत्र में खुब नाम भी कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुबई के महामहिम सुहेल अर जरोनी के साथ फराह खान और शीबा खान - फोटो : अमर उजाला
इसी माह 14 फरवरी को दुबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनकी खास उपलब्धि के लिए दुबई के महामहिम सुहेल अर जरोनी ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार समारोह संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले विभिन्न देशों की हस्तियों की मौजूदगी में किया गया था। दोनों बहनों ने फोन पर बताया कि कला के माध्यम से वे उपेक्षित समाज की समस्याओं को समाज के सामने ला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें