फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत उत्साह, कांवड यात्रा ने बदली शहर की फिजा, 2 करोड़ 76 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल उठाया

Sun, 28 Jul 2019 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शहर की सड़कों पर दूर-दूर तक रंगीन रोशनी से जगमगाती झांकियां, भक्तिमय गीतों की गूंज और केसरिया वस्त्रों में शिवभक्तों के काफिले ही नजर आ रहे हैं। कांवड़िये भोले का जयकारे लगाते गुजर रहे हैं।  हरिद्वार प्रशासन के अनुसार शनिवार रात्रि दस बजे तक 2 करोड़ 76 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल उठाया। शिवभक्त अपने अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहें हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे झांकियों में लाइव प्रस्तुति 
कांवड़ यात्रा के बीच शिवाया टोल प्लाजा पर ऐसे ही एक कांवड़ियों का जत्था विश्राम करने के बाद अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रहा है। पूजा अर्चना के बाद झांकी शहर में दाखिल होती हैं। यह जत्था लाइव प्रस्तुति में भगवान शिव का नृत्य प्रस्तुत कर रहा है। राधा कृष्ण की झांकी भी दिखाई जा रही है। बीते सालों के मुकाबले इस बार झांकी कांवड़ की संख्या दोगुनी है। दो दिन में शहर और हाईवे से करीब तीन लाख कांवड़िया गुजर चुका है। शहर में लगे शिविरों में अब मेरठ के भी कांवड़िया पहुंचने लगे हैं। शिविर संचालक भी दो शिफ्ट में सेवा कार्य में जुटे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

देखने उमड़ी भीड़ 
श्रावण मास की दशमी (शनिवार) को शहर ने रतजगा किया। शिवभक्ति में लीन कांवड़ियों और झांकियों को देखने जनता सड़कों पर उमड़ पड़ी। शहर के सभी मार्गों पर शिव भक्तों का हुजूम दिखा। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु मेरठ की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।

 

4 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
झांकियों में लगा टेक्नोलॉजी का तड़का
परंपरागत झांकियों में इस बार टेकभनोलॉजी का तड़का लगाने का भी प्रयास किया गया है। शहर से निकलने वाली कई झांकियां स्वचालित हैं। भगवान शिव की झांकी में उनके हाथ में डमरू घूमता नजर आता है। नोएडा की इस झांकी के साथ 25 कांवड़ियों का ग्रुप था। झांकी के आगे महाकाल की टीशर्ट में कांवड़िये तांडव करते हुए चल रहे थे। एक अन्य झांकी में भगवान शिव की आंखें घूमती नजर आईं। एक झांकी में भगवान शिव के सिर पर शेषनाथ के फन हिलते दिखे। 
विज्ञापन

5 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
विदेशी बहू ने की कांवड़ियों की सेवा 
सिवाया गांव के पास मेरठ रसोई के ट्रस्टी दीपक एलेन ने कांवड़ शिविर लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका यह शिविर 39 वर्ष पुराना है। शिविर में चेकोस्लोवाकिया निवासी उनकी पुत्रवधू  इवाना एलेन अपनी छोटी बच्ची एवं परिजनों के साथ शिवभक्तों की सेवा में लगी हैं। इवाना मेरठ में रहकर यहां की संस्कृति को जान गई हैं। चिकित्सक होने बाद भी उसे हर वर्ष कांवड़ यात्रा का इंतजार रहता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
जाम ने किया काम तमाम
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में कामकाजी महिलाएं और नौकरी पेशा लोगों को शहर आने में परेशानी हो रही है। बिना पास वाले वाहनों पर प्रतिबंध है। हालांकि शनिवार सुबह दो पहिया वाहन हाईवे पर चलते रहे। वहीं वाहनों का आवागमन बंद होने से फल, सब्जी समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम सहित शहर मंडी में भाव बढ़े हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान को लेकर भी परेशानी हो रही है। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, दिल्ली रोड और हाईवे से जुड़ी दर्जनों कॉलोनी और आसपास के गांव वाले भी मार्ग बंद होने से परेशान हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें