फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2018: खास फोटो वाली छलनी से होगा पिया का दीदार..., तैयारियां शुरू, देखें तस्वीरें

Sun, 16 Sep 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर चांद का दीदार तो होगा ही। साथ ही पिया का चेहरा भी सामने होगा। इस बार पिया की फोटो लगी छलनी में गोरियां अपने साजन का चेहरा देखेंगी। करवाचौथ व्रत इस बार अक्टूबर में है। लेकिन बाजार में करवाचौथ की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। नवविवाहिताएं भी अपने पहले, दूसरे करवाचौथ के लिए तैयारियाें में जुट गई हैं। कस्टमाइज उपहारों के दौर में इस बार करवाचौथ पर क स्टमाइज बर्तनों की विशेष मांग है। जानें विवाहित महिलाएं कैसे कस्टमाइज करा रही हैं करवा चौथ की थाली और छलनी:-
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला
बाजार में खासतौर पर करवाचौथ के लिए फोटो लगी थाली, छलनी, ग्लास, लोटा आदि बर्तन तैयार किए जा रहे हैं। पूजा की थाली और चांद का दीदार करने के लिए छलनी पर पिया संग अपनी फोटो प्रिंट कराई जा रही हैं। शहर के फोटो स्टूडियो और गिफ्ट मेकर्स के इस तरह के आर्डर दिये जा रहे हैं। यहां करवाचौथ की कस्टमाइज पूजा थाली के ऑर्डर भी आने शुरू हो गए हैं। प्यारभरे संदेश के साथ पूजा की थाली पर अपनी और पियाजी की फोटो प्रिंट कराई जा रही है, ताकि करवाचौथ के दिन सबकी थालियों में उनकी थाली सबसे अलग, अनूठी और नई दिखे। 
विज्ञापन

500 रुपये से शुरुआत

3 of 5
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पूजा थाली कस्टमाइज फोटो पैकेज की शुरुआत 500 रुपये से है। कस्टमाइज पूजा थाली पैकेज दो हजार रुपये तक है। मनपसंद तस्वीर को किसी भी आकार के बर्तनों पर प्रिंट करा सकते हैं। छलनी, लोटा, ग्लास, कप, थाली किसी पर भी प्रिंट करा सकते हैं। गिफ्ट देने के लिए पूरा सेट भी तैयार करा सकते हैं। स्टील, कांच, सिरेमिक, वुड, तांबा, पीतल किसी भी मैटेरियल के बर्तनों पर प्रिंटिंग हो सकती है। इसके अलावा कई ऑनलाइन कंपनियां भी कप, ग्लास या अन्य वस्तु पर फोटो प्रिंट करा रही हैं। इसकी शुरूआत 180 रुपये से है। फ्री डिलीवरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

तस्वीर के साथ लिखवा रहीं मनचाहा कोटेशन

4 of 5
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला
छलनी, ग्लास, थाली पर पति-पत्नी की तस्वीर के साथ प्यार भरा संदेश भी प्रिंट हो रहा है। केवल तस्वीर और तस्वीर के साथ मनपसंद लव कोटेशन भी प्रिंट किया जा रहा है। तस्वीर में कुछ कपल्स शादी की फोटो, कुछ प्रीवेडिंग शूट की फोटो प्रिंट करा रहे हैं। हैप्पी करवाचौथ, यू आर माई सोणिया, आलवेज लव यू, यू आर माई वर्ल्ड जैसे संदेश भी प्रिंट कराए जा रहे हैं। बेटी, बहू की पहली करवाचौथ पर उपहार में देने के लिए मम्मियां, सास मां इस तरह के बर्तन तैयार करा रही हैं। पत्नियां स्वयं भी इस तरह के बर्तन ऑर्डर पर कस्टमाइज करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रिंटिंग के लिए अलग मॉड्यूल 

5 of 5
करवा चौथ 2018 फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक फोटो स्टूडियो के संचालक आकाश बताते हैं कि उनके यहां इस तरह के आर्डर आ रहे हैं। वे बताते हैं किसी भी आर्टिकल पर फोटो प्रिंट करने के लिए अलग से उसका मॉड्यूल लेना पड़ता है। हार्ड प्रिंटिंग मशीन में अलग-अलग आकार व डिजायन के मॉड्यूल सेट करते हैं। उसी मॉड्यूल में बर्तन, कप, टीशर्ट, कीरिंग, पेन, डायरी, रॉक, वुड, फ्रेम डालकर उस पर फोटो को कंप्यूटर से कमांड कर प्रिंट करते हैं। थाली, ग्लास, छलनी, लोटा के लिए भी अलग से मॉड्यूल हैं। इस मॉड्यूल में बर्तन को सेट करके उस पर मनचाहा फोटो प्रिंट हो सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें