फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva chauth 2020: घर में बजेंगे डीजे, होटल में खोलेंगे व्रत, नवविवाहिताओं ने बनाया ये खास प्लान

Wed, 04 Nov 2020 05:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गुरलीन कौर और नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ के लिए परिवारों ने खास तैयारी की है। किसी ने घर में डीजे बजाने की योजना बनाई है तो कुछ जोड़ों ने होटल में व्रत खोलने की प्लानिंग कर रखी हैं। नवविवाहिता के पहले व्रत के लिए खास तैयारी की गई है। सास मां ने बहू के लिए गहने और साड़ियां आदि सामान खरीदा है। वहीं कुछ सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
karva chauth 2020 - फोटो : अमर उजाला
नहीं होंगे सामूहिक आयोजन 
कोरोना के कारण इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। पहले कॉलोनियों और सोसाइटियों में सभी मिलकर पूजा आदि करते थे। लेकिन इस बार पूजन कार्य घर तक ही समिति रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
गुरलीन कौर - फोटो : अमर उजाला
डांस, डीजे, पार्टी इन नाइट
मेरी पहली करवा चौथ के लिए सास भी उत्साहित हैं। व्रत के बाद घर में डांस-डीजे और पार्टी होगी। परिवार संग इस तरह का सेलीब्रेशन होगा, नहीं सोचा था। पति और सास ने सरप्राइज गिफ्ट खरीदे हैं। - गुरलीन कौर

4 of 6
नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला
व्रत के बाद खाएंगे आइसक्रीम
विवाह के बाद पहला व्रत है, जो पति की लंबी आयु के लिए रखा जाएगा। पति के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदा है। घर में ही सभी व्यंजन तैयार करेंगे। बाहर जाकर सिर्फ आइसक्रीम खाएंगे। - नीतू सिंह
विज्ञापन

5 of 6
सोनिया शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हफ्ते भर में पूरी हुई शॉपिंग
करवा चौथ के लिए लहंगा-साड़ी, सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग की चूड़ियां और शृंगार का अन्य सामान खरीदा है। हफ्ते भर में शॉपिंग पूरी हुई है। पहली करवा चौथ को लेकर मैं स्वयं भी बहुत उत्साहित हूं। - सोनिया शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट में करेंगे डिनर
पहली करवा चौथ पर बहुत सारे गिफ्ट पूर्व में ही मिल गए हैं। ज्वेलरी और साड़ी सास मां ने खरीद ली हैं। व्रत के बाद घर में पूजा करेंगे और बाद रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएंगे। - प्रियंका माहेश्वरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें