कारगिल का रण मेरठ के वीर सपूतों की बहादुरी का गवाह है। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर इन जवानों के शौर्य को नमन किया जाता है। अपनों को खोने वाले परिवारों का सीना अब भी गर्व से चौड़ा हो जाता है। शहीदों के परिवारों का ऋण ये देश कभी नहीं चुका पाएगा।
13 जून 1999 को मेजर मनोज तलवार और सीएचएम यशवीर सिंह शहीद हुए थे। 28 जून को लांस नायक सत्यपाल सिंह और तीन जुलाई को नायक जुबेर अहमद ने मातृभूमि की रक्षा करते-करते प्राणों की आहुति दे दी थी। पांच जुलाई को ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह हमसे दूर चले गए थे। इनके साथ इंजीनियरिंग कोर के सैपर सतीश कुमार ने भी कारगिल में बलिदान देकर देश को सुरक्षित किया था। यशवीर सिंह को मरणोपरांत वीरचक्र और सतीश कुमार को सेना मेडल से नवाजा गया।
तिरंगा फहराकर शहीद हुए मेजर मनोज तलवार
मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी ए-34 निवासी मेजर मनोज तलवार की फरवरी 1999 में फिरोजपुर पंजाब में तैनाती हुई। वे देश के लिए कुछ करना चाहते थे, उन्होंने सियाचिन में नियुक्ति की मांग कर दी। कारगिल में युद्ध हुआ तो उनकी बटालियन को भेजा गया। 13 जून को उन्होंने कारगिल सेक्टर टिकटोक में तिरंगा फहरा दिया। इसी बीच दुश्मन की तोप के गोले के वह शहीद हो गए। उनके पिता रिटायर्ड कैप्टन पीएस तलवार का कुछ दिन पहले ही निधन हो चुका है। मां ऊषा तलवार का निधन कई वर्ष पहले हो गया था। परिवार में छोटे भाई और बहनें हैं।
विज्ञापन
3 of 7
हवलदार यशवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
यशवीर सिंह दुश्मनों पर भारी पड़े
मूलरूप से बागपत के सिरसली और अब रोहटा बाईपास निवासी हवलदार यशवीर सिंह की बटालियन को तोलोलिंग का टास्क दिया गया था। 12 जून को टू-राजपूताना राइफल ने मेजर विवेक गुप्ता के नेतृत्व में 90 जवानों ने इस प्वाइंट पर हमला बोल दिया। प्वाइंट 4950 पर कब्जे को भीषण युद्ध हुआ। हवलदार यशवीर सिंह ने सीने पर गोलियां लगने के बावजूद ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी सेना के बंकरों पर हमला कर दिया। 40-50 दुश्मनों को मारकर वे शहीद हो गए। 13 जून 1999 को तोलोलिंग पर भारतीय सेना ने तिरंगा फहरा दिया। जब वे शहीद हुए थे तो छोटा बेटा आठ साल और बड़ा 12 साल का था। उन्हें मरणोपरांत वीरचक्र से अलंकृत किया गया।
4 of 7
फतह के बाद शहीद हुए सत्यपाल सिंह
- फोटो : Amar Ujala Meerut
राजपूताना राइफल्स से कारगिल पहुंचे थे सत्यपाल सिंह
मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर के लुहारी गांव निवासी लांसनायक सत्यपाल सिंह का जनवरी 1999 में जम्मू तबादला हुआ था। इसी बीच कारगिल की जंग शुरू हो गई। उनकी बटालियन सेकेंड राजपूताना राइफल्स को कारगिल पहुंचने का आदेश मिला। तोलोलिंग जीतने के बाद 28 जून को दुश्मनों से लड़ते हुए वो द्रास सेक्टर में शहीद हो गए। बड़ा बेटा पुलकित साढ़े तीन साल और बेटी दिव्या ढाई साल की थी। युद्ध के तीन दिन पहले पत्नी से बातचीत में उन्होंने स्वयं यह नहीं बता रहे थे कि वह युद्ध क्षेत्र में हैं। जोर डालने पर बताया और बोले कि वह 16-17 जुलाई तक घर लौट आएंगे। उनके बलिदान होने की सूचना स्वजन ने एक-दूसरे से एक जुलाई को पार्थिव देह घर पहुंचने तक छिपाए रखा। बलिदानी सत्यपाल सिंह को मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए शहीद हुए योगेंद्र सिंह
हस्तिनापुर में पाली गांव निवासी सिपाही योगेंद्र सिंह भी 18 ग्रेनेडियर बटालियन में परमवीर चक्र सम्मानित योगेंद्र सिंह के साथ आपरेशन में शामिल थे। वह द्रास सेक्टर में टाइगर हिल की अंतिम चढ़ाई पर एक अफसर, एक जेसीओ व 19 जवानों के साथ थे। पांच जुलाई को रात के अंधेरे में वह आगे बढ़ रहे थे। टाइगर हिल से महज 50-60 मीटर दूरी पर पौ फूटते ही दुश्मन ने दोनों ओर से हमला कर दिया। उस गोलीबारी के बीच केवल सात जवान ही चोटी पर पहुंच सके जिसमें योगेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने गोलीबारी रोक दी तो दुश्मन देखने नीचे उतरा। 15-20 लोग पास पहुंचे तो उन्होंने हमला कर दिया और 17 लोगों को मार गिराया। जवाबी फायरिंग में दुश्मन ने पूरी ताकत झोंक दी और सभी जवान एक-दूसरे की मदद करते हुए बलिदान हो गए। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
6 of 7
कारगिल युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना
- फोटो : twitter
परिवार को भरोसा दिलाकर दुनिया को अलविदा कह गए जुबैर
मूलरूप से ललियाना एवं वर्तमान में जैदी फार्म निवासी जुबैर अहमद की 22 ग्रेनेडियर हैदराबाद से जम्मू में तैनाती हुई थी। इसी बीच लड़ाई शुरू हो गई। वह पत्नी इमराना और परिवार को दिलासा देकर चले गए। तीन जुलाई 1999 को हिंद पहाड़ी पर लड़ते-लड़ते वह शहीद हो गए। आज उनकी बड़ी बेटी सना परवीन पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। छोटी बेटी निशा परवीन ग्रेजुएट हैं। बेटा खालिद जुबैर अपना काम कर रहा है। किठौर निवासी सिपाही जुबेर अहमद का लक्ष्य सेना ही था। इसीलिए वह अक्सर छावनी में सैनिकों से मिलने पहुंच जाते। अप्रैल 1991 को मेरठ छावनी में ही सेना की 22 ग्रेनेडियर का हिस्सा बने। कारगिल युद्ध में जुबेर अपनी बटालियन के साथ लड़ाई में शामिल हुए। तीन जुलाई 1999 को टाइगर हिल की जुबार चोटी पर हमले के दौरान जुबेर बलिदान हो गए। मई 1993 में उनकी शादी हुई थी।
शादी के 13 महीने बाद शहीद हुए सतीश कुमार
बंगाल इंजीनियरिंग के सैपर सतीश कुमार भी कारगिल में तैनात थे। 26 जुलाई 1999 को उनकी यूनिट तुरतुक चोटी पर गई। उसी दौरान दुश्मनों ने गोलाबारी कर दी, जिसमें सतीश शहीद हो गए। युद्ध के 13 महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर में फुलत गांव के थे। सतीश ने एसडी इंटर कालेज सदर से 10वीं तक पढ़ाई की। कंकरखेड़ा में भाई श्याम कुमार के पास रहते थे। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से अलंकृत किया गया।