कपसाड़ गांव में रूबी अपहरण और मां सुनीता हत्या के बाद अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। गांव पूरी तरह सील है, पड़ोसियों को भी नजरबंद किया गया है और भारी पुलिस बल तैनात है।
मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की युवती रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की निर्मम हत्या के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति यह है कि गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। कपसाड़ से लेकर सरधना तहसील तक पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है।
पड़ोसी भी पीड़ित परिवार से नहीं मिल पा रहे
बाहरी लोगों की एंट्री पर तो पहले से ही रोक है, अब गांव के पड़ोसी भी नजरबंद कर दिए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि आसपास रहने वाले लोग भी पीड़ित परिवार से मिलने या ढांढस बंधाने नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस हर आने-जाने वाले पर सख्त नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
2 of 7
कपसाड़ में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन बाद भी दहशत कायम
घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। टोल प्लाजा, सरधना सीमा और गांव के बाहरी छोर से लेकर पीड़ित परिवार के घर तक केवल खाकी वर्दी का पहरा दिखाई दे रहा है। मीडिया और विपक्षी दलों के नेताओं की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी है।
विज्ञापन
3 of 7
कपसाड़ में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खेतों की पगडंडियों से आवाजाही
ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान लाने के लिए मुख्य रास्तों के बजाय खेतों की पगडंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है। पुलिस की नजर पड़ते ही उन्हें फटकार और सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे भी घरों में कैद होकर रह गए हैं।
फोन ही बना सहारा
पीड़ित परिवार में मातम पसरा है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि पड़ोसी भी उनके घर तक नहीं पहुंच पा रहे। इस कर्फ्यू जैसे माहौल में ग्रामीणों के लिए एक-दूसरे का हाल जानने का एकमात्र जरिया फोन ही रह गया है।
विज्ञापन
5 of 7
कपसाड़ में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
इन रास्तों पर सख्त पहरा
गांव की चारों सीमाओं समेत सलावा-सरधना मार्ग, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और कपसाड़ को अटेरना, कैली, सकौती व चकबंदी से जोड़ने वाले सभी रास्तों पर आरएएफ, पीएसी और बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर व हापुड़ की पुलिस तैनात है।
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को खतौली में ही रोक दिया गया, जबकि मेरठ-करनाल हाईवे पर कई चरणों में सुरक्षा बल तैनात रहने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
6 of 7
कपसाड़ में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
आशा ज्योति केंद्र में रूबी से मिले परिजन
मेरठ मेडिकल स्थित आशा ज्योति केंद्र में पुलिस के साथ रूबी के परिजन उससे मिलने पहुंचे। भाई नरसी समेत परिजनों की रूबी से मुलाकात कराई गई। काउंसलिंग के बाद सोमवार को रूबी के घर लौटने की संभावना है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि रूबी और परिजनों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।
आरोपी पारस सोम को रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस ने आरोपी पारस सोम को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनीता की हत्या में प्रयुक्त फरसा अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पारस सोम को कस्टडी रिमांड पर लेकर साक्ष्य और डिजिटल सबूत जुटाएगी।