सरधना के कपसाड़ गांव में महिला की हत्या और नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों के घरों पर ताले मिले, युवती की बरामदगी के लिए टीमें जुटी हैं।
मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई महिला की हत्या और नाबालिग बेटी के अपहरण की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा जब आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, तो मुख्य आरोपी पारस सोम और उसके साथियों के घरों में ताले लटके मिले। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
युवती की तलाश में सर्विलांस टीम सक्रिय
पुलिस की सर्विलांस और अन्य टीमें लगातार आरोपी और अपहृत युवती को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
युवती का बयान होगा जांच का अहम आधार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में युवती का बयान बेहद अहम होगा। उसके बयान के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या और अपहरण की घटना में किसकी कितनी भूमिका रही।
गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद नहीं किया जाता, तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
युवक-युवती पहले से थे परिचित
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती रूबी और आरोपी पारस सोम पहले से परिचित थे। दोनों के बीच विवाद को लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और अप्रैल में उसकी शादी प्रस्तावित थी।