फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2023: शिवमय सावन, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा

Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे से होते हुए बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में दिन भर कांवड़िए हाईवे से गुजर रहे हैं। वहीं जब धूप होती है तो सुबह और शाम कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। दोपहर में ज्यादातर कांवड़िए शिविरों में आराम करते हैं। हरिद्वार की विशाल रंग बिरंगी  झांकी वाली कांवड़ शहर से गुजर रही हैं। भगवान शिव शंकर और पार्वती की विशाल  झांकी वाली कांवड़ काफी संख्या में आ रही हैं। कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम-बम का जयघोष गूंज रहा है।

हरिद्वार से भारी संख्या में  शिवभक्त  कांवडियां पैदल  हरियाणा,  राजस्थान,  दिल्ली, वेस्ट यूपी के जिलों के लिए  रवाना हो रहे हैं। पश्चिमी यूपी के जिलों के शिवभक्त कांवड़ियां बागपत जिले के परशुरामेश्वर महादेव, मेरठ के औघडनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके अपने घरों की ओर रवाना होंगे। भगवान शिवशंकर के भजन बज रहे हैं। हर तरफ माहौल शिवमय नजर आ रहा है। आगे देखें कांवड़ यात्रा की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
Kanwar Yatra 2023 - फोटो : Amar ujala
शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग, रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ बढ़ रहे कांवड़िए
रंगबिरंगी कांवड़ व झांकियों के साथ शिवभक्त भगवान शिव के भजनों के साथ मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। विशाल कांवड़ पर मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। शिवभक्त डाक कांवड़ियों के काफिले हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शहर से होकर गुजर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
Kanwar Yatra 2023 - फोटो : Amar ujala
घरों से निकलकर कांवड़ियों को देखने पहुंच रहे लोग
शिवभक्तों के स्वागत के लिए सजा शहर का मुख्य मार्ग शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगता है। जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिवभक्तों व झांकियों को देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर महिला पुरुषों की भीड़ देर रात्रि जमा हो रहती हैं। इस दौरान रंग-बिरंगी कांवड़ व झांकियां के साथ शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए नाचते-झूमते हुए गुजरते हैं। आकर्षक झांकी देखकर श्रद्धालु भी झूमने लगते हैं।
ग्रेटर नोएडा निवासी अंकुर त्यागी (17) हरिद्वार से जल लेकर मोदीपुरम से गुजरते। यह उसकी दूसरी कांवड़ है।

4 of 9
कांवड़ लाती कृष्णा देवी। - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी ला रहीं कांवड़
पुरुषों के अलावा महिलाओं की टोलियां भी कांवड़ लेकर आती हुई नजर आ रही हैं। भगवान शंकर के जयकारों के साथ महिला कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखीं।
 
विज्ञापन

5 of 9
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
पैरों में छाले, जुबां पर बोल-बम का जयघोष  
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िए पैरों में छाले पड़ने के बाद भी निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, शिविरों में शिवभक्तों की सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, भक्ति गीतों पर कांवड़िए जमकर थिरक रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
kanwar yatra 2023 - फोटो : amar
होटल की तरह शिविरों में अच्छे भोजन, मिठाई, फल और दूध की व्यवस्था
हरिद्वार से लेकर शामली होकर हरियाणा जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवाओं में सामाजिक संगठनों से लेकर छोटे-छोटे दुकानदार, आम नागरिक जुट गए हैं। हर कोई शिवभक्तों की सेवा करके पुण्य कमाना चाहता है। मेरठ में शिविरों में जहां होटल रेस्टोरेंट जैसा भोजन, मिठाई शिवभक्तों को परोसी जा रही हैं। वहीं कांवड़ मार्ग से गुजर रहे दुकानदारों की ओर जूस, दूध, घेवर और फल वितरित किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
शिविरों में 24 घंटे चल रहे भंडारे
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 25 से अधिक शिविर लगे हैं, जिनमें लगातार भंडारे चल रहे हैं। औघड़दानी के भक्तों को सुबह के समय चाय, दूध, पकौड़ी, ब्रेड, बिस्कुट, घेवर और दोपहर व रात के समय दाल-चावल, आलू-पूरी,  मटर-पनीर, पुलाव, हलवा, खीर सहित अनेक प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की गई है।
 

8 of 9
Kanwar Yatra - फोटो : iStock
शिव की आराधना का महीना है सावन
सावन का महीना भगवान शिवशंकर की आराधना, पूजा, और सेवा के लिए समर्पित है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला, पुरुष, नई दुल्हन तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों की ओर रुख कर रहे हैं।  शाम के समय जवान से लेकर वृद्ध, महिला, बालिकाएं कांवड़ियों के दर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा चरम पर है। शिवभक्त उत्साह के साथ जल लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्त बम भोले-बम भोले, बम-बम-बम, यही वो तंत्र है, यही वो मंत्र है, प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम, मेरा भोला है भंडारी, शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ आदि भजनों के साथ नाचते-गाते हुए कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हर तरफ भोले बाबा का जयघोष की गूंज है। कांवड़ यात्रा के दौरान उमंग, उत्साह और उत्सव के भाव से सराबोर वातावरण शिवमय हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें