कांवड़ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शिवाया टोल प्लाजा, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास, शोभापुर और बागपत बाईपास पर डीजे कांवड़ के बीच साउंड को लेकर प्रतिस्पर्धा भी हुई। झांकियों को सात रंगों की मनमोहक एलइडी लाइटों से सजाया गया। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रुड़की रोड, बेगमपुल, दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों के लोग कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर सेवा कार्य कर रहे हैं।