फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: हर दिशा में शिव, हर जुबां पर महादेव..., भगवा रंग में रंगा मेरठ, चरम पर पहुंची कांवड़ यात्रा

Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचते ही मेरठ पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। शहर की सड़कों पर लाखों कांवड़ियों का रेला, हर-हर महादेव के गूंजते जयकारे, आकर्षक झांकियां, विशाल डीजे और जगह-जगह लगे सेवा शिविर आस्था का अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं। प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन
1 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस यात्रा के चलते मेरठ शहर पूरी तरह शिवमय हो गया है। शहर की हर सड़क, हर चौराहा और हर मार्ग पर भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों का जनसैलाब लगातार शहर से गुजर रहा है। रात के समय रोशनी से सजी कांवड़ें, विशाल डीजे और आकर्षक झांकियां यात्रा को भव्य स्वरूप दे रही हैं।



 
विज्ञापन

2 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-58 और रुड़की रोड सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरा शहर किसी विशाल धार्मिक उत्सव का स्वरूप ले चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
सेवा शिविरों में दिन-रात चल रही शिवभक्तों की सेवा
कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर और हाईवे पर जगह-जगह सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इस बार करीब 70 नए सेवा शिविर भी शुरू किए गए हैं। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, ठंडा पानी, शरबत, फल, जूस, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 

4 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठन दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कई स्थानों पर स्वयंसेवक लगातार कांवड़ियों की जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विशाल डीजे और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
इस बार कांवड़ यात्रा में कई कांवड़ दल विशाल डीजे और भव्य झांकियों के साथ यात्रा कर रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी कांवड़ें और शिवभक्ति के गीतों पर झूमते श्रद्धालु लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शाम ढलते ही पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आता है।
विज्ञापन

6 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में प्रवेश करने वाले और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

8 of 8
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
आस्था का जीवंत केंद्र बना मेरठ
इन दिनों मेरठ केवल कांवड़ यात्रा का पड़ाव नहीं, बल्कि शिवभक्ति और सेवा का जीवंत केंद्र बन गया है। हर दिशा में भगवा रंग, हर जुबां पर "हर-हर महादेव" और हर कदम पर सेवा का भाव इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और अधिक विशेष बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें