फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: शिवमय हुआ माहौल, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा

Sun, 24 Jul 2022 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे से होते हुए बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह और शाम कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। दोपहर में ज्यादातर कांवड़िए शिविरों में आराम कर रहे हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों से डाक कांवड़िए हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार की विशाल रंग बिरंगी  झांकी वाली कांवड़ शहर से गुजर रही हैं। भगवान शिव शंकर और पार्वती की विशाल  झांकी वाली कांवड़ काफी संख्या में आ रही हैं। कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम-बम का जयघोष गूंज रहा है। पैदल और डाक कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए शहर के श्रद्धालु सड़कों पर उतर रहे हैं।

पंचक खत्म होने के बाद हरिद्वार से भारी संख्या में  शिवभक्त  कांवडियां  पैदल  हरियाणा,  राजस्थान,  दिल्ली, वेस्ट यूपी के जिलों के लिए  रवाना हो रहे हैं। पश्चिमी यूपी के जिलों के शिवभक्त कांवड़ियां बागपत जिले के परशुरामेश्वर महादेव, मेरठ के औघडनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके अपने घरों की ओर रवाना होंगे। पिछले दो दिनों से हरियाणा के पानीपत, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हांसी हिसार, जींद  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि जिलों से डाक कांवड़ियां वाहनों से हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं। आसपास के जिले से साइकिलों से शिव भक्त कांवड़ियां गंगा जल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। विशाल कांवड़ पर डीजे पर भगवान शिवशंकर के भजन बज रहे हैं। हर तरफ माहौल शिवमय नजर आ रहा है। आगे देखें कांवड़ यात्रा की शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग, रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ बढ़ रहे कांवड़िए
रंगबिरंगी कांवड़ व झांकियों के साथ शिवभक्त भगवान शिव के भजनों के साथ मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। विशाल कांवड़ पर मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। शिवभक्त डाक कांवड़ियों के काफिले हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शहर से होकर गुजर रहे हैं। डीजे की धुन और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला
घरों से निकलकर कांवड़ियों को देखने पहुंच रहे लोग
शिवभक्तों के स्वागत के लिए सजा शहर का मुख्य मार्ग रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिवभक्तों व झांकियों को देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर हजारों महिला पुरुषों की भीड़ देर रात्रि जमा हो रहती हैं। इस दौरान रंग-बिरंगी कांवड़ व झांकियां के साथ शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए नाचते-झूमते हुए गुजरे। आकर्षक झांकी देखकर श्रद्धालु भी झूमने लगते हैं।  
 

4 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में आ रही रंग-बिरंगी झांकी वाली कांवड़
हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह और शाम कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। दोपहर में ज्यादातर कांवड़िए शिविरों में आराम कर रहे हैं।  हरियाणा के विभिन्न जिलों  से  डाक कांवड़िए हरिद्वार की ओर रवाना हो रहे हैं।  हरिद्वार की विशाल रंग बिरंगी  झांकी वाली कांवड़ शहर से गुजर रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की झांकी
नोएडा के सेक्टर-73 सर्फाबाद से कांवड़िए आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की झांकी के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे हैं।  शिवभक्त मनोज यादव बताते हैं कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की झांकी के साथ चले थे। यह तीर्थ बहुत प्यारा है, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी वजह से तय किया गया कि बाबा की झांकी लेकर आएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ के सामने झुक गए शीश
कांवड़ यात्रा में काशी विश्वनाथ वाराणसी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बन गई। बताते हैं कि 1780 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का निर्माण कराया था। नोएडा के पर्थला गांव के कांवड़िए वाराणसी के मंदिर की झांकी लेकर पहुंचे। झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़िए सुनील, संजय कुमार, बबलू ने बताया कि 19 जुलाई को हरिद्वार से चले थे। शिवरात्रि पर गांव के नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी ला रहीं कांवड़
सरसावा निवासी निकिता गुप्ता और प्रतिभा के अलावा महिलाओं की टोलियां भी कांवड़ लेकर आती हुई नजर आई। भगवान शंकर के जयकारों के साथ महिला कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखी।

 

8 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
पैरों में छाले, जुबां पर बोल-बम का जयघोष  
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िए पैरों में छाले पड़ने के बाद भी निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, शिविरों में शिवभक्तों की सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर कांवड़िए जमकर थिरक रहे हैं।   
 

9 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
धूप-छांव के बीच तेजी से बढ़े कदम
देर रात से शुरू हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। रविवार को सुहावने मौसम में कांवड़ियों के कदम तेजी से मंजिल की ओर बढ़े। हालांकि दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए, जिसके बाद कांवड़ियों धूप छांव के बीच आगे बढते रहे।

10 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
होटल की तरह शिविरों में अच्छे भोजन, मिठाई, फल और दूध की व्यवस्था
हरिद्वार से लेकर शामली होकर हरियाणा जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवाओं में सामाजिक संगठनों से लेकर छोटे-छोटे दुकानदार, आम नागरिक जुट गए हैं। हर कोई शिवभक्तों की सेवा करके पुण्य कमाना चाहता है। मेरठ में शिविरों में जहां होटल रेस्टोरेंट जैसा भोजन, मिठाई शिवभक्तों को परोसी जा रही हैं। वहीं कांवड़ मार्ग से गुजर रहे दुकानदारों की ओर जूस, दूध, घेवर और फल वितरित किए जा रहे हैं।

 

11 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
शिविरों में 24 घंटे चल रहे भंडारे
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 25 से अधिक शिविर लगे हैं, जिनमें लगातार भंडारे चल रहे हैं। औघड़दानी के भक्तों को सुबह के समय चाय, दूध, पकौड़ी, ब्रेड, बिस्कुट, घेवर और दोपहर व रात के समय दाल-चावल, आलू-पूरी,  मटर-पनीर, पुलाव, हलवा, खीर सहित अनेक प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की गई है।

 

12 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
शिव की आराधना का महीना है सावन
सावन का महीना भगवान शिवशंकर की आराधना, पूजा, और सेवा के लिए समर्पित है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला, पुरुष, नई दुल्हन तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों की ओर रुख कर रहे हैं।  शाम के समय जवान से लेकर वृद्धा महिला, बालिकाएं कांवड़ियों के दर्शन कर रही हैं। जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।
 
विज्ञापन

13 of 13
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा चरम पर है। शिवभक्त उत्साह के साथ जल लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्त बम भोले-बम भोले, बम-बम-बम, यही वो तंत्र है, यही वो मंत्र है, प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम, मेरा भोला है भंडारी, शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ आदि भजनों के साथ नाचते-गाते हुए कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हर तरफ भोले बाबा का जयघोष की गूंज है। कांवड़ यात्रा के दौरान उमंग, उत्साह और उत्सव के भाव से सराबोर वातावरण शिवमय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें