फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra 2026: शिवरात्रि कल, डाक कांवड़ की बढ़ी रफ्तार; दिल्ली-दून हाईवे पर उमड़ा केसरिया सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व से पहले हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली-दून हाईवे और कांवड़ मार्ग केसरिया रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा में महाकाली स्वरूप की कांवड़, बाइक पर एके-47 का 3D डिजाइन और मुस्लिम बालिका रूबी खान की कांवड़ यात्रा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आने के साथ ही कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों से दिल्ली-दून हाईवे और कांवड़ मार्ग पूरी तरह केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
सुबह से देर रात तक हाईवे पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। पैदल कांवड़ लेकर चलने वालों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। कई महिला कांवड़िए छोटे बच्चों के साथ यात्रा करती नजर आ रही हैं। शिवभक्त लगातार हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव और शहरों की ओर बढ़ रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Amar Ujala
हाईवे पर बढ़ने लगी डाक कांवड़
शिवरात्रि नजदीक आने के साथ ही हाईवे पर डाक कांवड़ के जत्थे भी दिखाई देने लगे हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में भोजन, पेयजल, फल और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

4 of 7
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में दिखे अनोखे रंग
मेरठ की कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ कई अनोखे स्वरूप भी देखने को मिल रहे हैं। मोदीपुरम और कंकरखेड़ा कांवड़ मार्ग पर रविवार को महाकाली स्वरूप की कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। इस कांवड़ पर नरमुंड और कंकाल लगाए गए हैं। इसके अलावा बाइक पर एके-47 का 3D डिजाइन भी राहगीरों का ध्यान खींच रहा है। लोग इन कांवड़ों की तस्वीरें लेते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दौराला के पास बढ़ती भीड़ के कारण सार्जन डीजे को भी हटा दिया गया। पुलिस ने इसे बैनर से सील कर सिवाया टोल प्लाजा की ओर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए डीजे को कहीं रुकने की अनुमति नहीं दी गई है। इसे बेहद कम समय के लिए संचालित करने की शर्त रखी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ने कांवड़ियों की सेवा की
प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रविवार को कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की। उन्होंने कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं का सेवा-सत्कार किया और उन्हें प्रसाद व आवश्यक सामग्री वितरित की।

डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने इसे भगवान शिव की आराधना के समान बताया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से शिवभक्तों, उनके परिवारों और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ लेकर जा रहीं रूबी खान का सम्मान
बागपत रोड स्थित विवेक रिजॉर्ट में आयोजित पांचवें कांवड़ सेवा शिविर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पुरा महादेव जा रहीं लोनी निवासी रूबी खान का अभिनंदन किया गया। रूबी अपनी साथी मुस्कान के साथ हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर पुरा महादेव जा रही हैं।

यात्रा के दौरान आराम के लिए वह विवेक रिजॉर्ट स्थित शिविर में रुकी थीं। कांवड़ सेवा समिति बाफर की ओर से उनका सम्मान किया गया। शिविर संयोजक विवेक बाफर ने कहा कि रूबी खान की कांवड़ यात्रा गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल है।

रूबी खान ने कहा कि हरिद्वार से मेरठ तक यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह दूसरे समुदाय से हैं। उन्होंने हर साल कांवड़ लाने का संकल्प भी लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें