फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Blast: बीएसएफ मुख्यालय पर धमाके के लिए आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का किया था इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

Sat, 16 May 2026 12:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बीएसएफ मुख्यालय पर धमाके के लिए आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का इस्तेमाल किया था। दोनों आरोपियों से आईबी और काउंटर इंटेलिजेंस ने पूछताछ की है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब तरनतारन में उस आतंकी की तलाश कर रही हैं जिसने विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी और उस सामग्री को उमरदीन ने वहां से उठाकर विस्फोट किया था। 

पंजाब की स्पेशल टीमें पूरा एरिया छान रही हैं। जालंधर में विस्फोट में एक नई बात सामने आई है कि आतंकी उमरदीन ने अपने ही सिम का इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया था। उसने विस्फोटक सामग्री के बीच अपना सिम फिट किया था। उस सिम पर कॉल की तो धमाका हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जीरकपुर में रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर उमरदीन को गिरफ्तार किया है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिनमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि आरोपी ने आईईडी में अपना ही सिम कार्ड लगाया था और उसी नंबर पर कॉल करके धमाके को अंजाम दिया गया। इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी है जिसके तार आईएसआई और सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
5 मई की शाम करीब 8:15 बजे जालंधर के बीएसएफ चौक स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के मुख्य गेट के बाहर खड़े एक स्कूटी के निकट जोरदार धमाका हुआ था। इसमें स्कूटी पूरी तरह से जल गई थी।

4 of 5
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसी रात कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा आर्मी कैंट क्षेत्र के पास दूसरा कम तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आईईडी में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक सीमावर्ती इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से हासिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालंधर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
अब उस सप्लायर की तलाश में पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापे मार रही हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब और हरियाणा में चलाए गए बड़े अभियान के दौरान पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़े करीब 200 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें