फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: कमल ठाकुर के यहां दो दिन चली कार्रवाई, कैश-ज्वैलरी, सोने की गिन्नी ले गई टीम, पार्टनर्स को राहत नहीं

Thu, 19 Dec 2024 05:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां आयकर विभाग की छापेमारी दो दिन तक चली। वहीं तीनों पार्टनर्स को अभी राहत नहीं है। तीन ऑफिसों पर आईटी टीम की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विश्वकर्मा ग्रुप के डायरेक्टर और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां जांच के बाद आयकर की एक टीम लौट गई। हालांकि बुधवार को दूसरे दिन ग्रुप में पार्टनर संजय जैन और मेरठ मॉल स्थित तीनों पार्टनरों के ऑफिस में रेड जारी रही। कार्यालय और घर में विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गई। कमल ठाकुर के घर से कैश, ज्वेलरी और सोने की गिन्नी बरामद की गईं। विभागीय अधिकारियों ने बरामद माल की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली से डिप्टी आयकर आयुक्त अभिषेक जैन और अतिरिक्त निदेशक मनोज चौहान के नेतृत्व में बुधवार को विश्वकर्मा ग्रुप के दो पार्टनरों के यहां छापा मारा। पूरा मामला देहरादून से जुड़ा बताया गया। विश्वकर्मा ग्रुप के पार्टनर संजय जैन का आवास कमला नगर में है। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
संजय जैन के समधी राजीव जैन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी बताए जाते हैं। आयकर विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव जैन के पैसे का विश्वकर्मा ग्रुप में प्रयोग किया गया। यही जांच का मुख्य कारण रहा है। उस पैसे से खरीदी गई संपत्ति और अन्य ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की दूसरे दिन भी खंगाला गया। दूसरे दिन भी ग्रुप के अकाउंटेंट, संजय जैन और ऑफिस में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों से कई विषयों पर पूछताछ की गई।

4 of 5
मकान के अंदर कूदता समर्थक - फोटो : अमर उजाला
संजय जैन के बेटे से की गई पूछताछ
आयकर की टीम मंगलवार रात संजय जैन के बेटे मिथुल जैन को दिल्ली एयरपोर्ट से मुख्यालय ले आई। पूछताछ के बाद मिथुल को लेकर आयकर की टीम मेरठ उनके आवास पर बुधवार सुबह पहुंची। टीम द्वारा राजीव जैन के कारोबार, प्रॉपर्टी की खरीदफरोख्त और आय-व्यय आदि विषयों पर पूछताछ की गई। बताया गया कि मिथुल अपने परिवार के साथ हांगकांग और सिंगापुर घूमने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय जैन के आवास पर छापा - फोटो : अमर उजाला
बंद रहा कमल ठाकुर का मोबाइल
संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर के यहां जांच के बाद टीम लौट गई। हालांकि उनका मोबाइल बुधवार को पूरे दिन स्विच ऑफ रहा। कई व्यापारी नेता कमल ठाकुर से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें