फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा इरफान खान: मुजफ्फरनगर के इस दोस्त से मिले बिना पूरा नहीं होता था 'बिल्लू बार्बर' का दिल्ली-देहरादून का सफर

Wed, 29 Apr 2020 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
चीतल ग्रांट के एमडी शारिक राणा के साथ इरफान खान - फोटो : amar ujala
भावप्रणव, सुलझे हुए और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान खान के निधन पर पूरा देश भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का भी इरफान खान के जीवन में खास महत्व रहा है। मुजफरनगर में इरफान का एक दोस्त रहता था जिससे उनके बिल्कुल परिवार जैसे संबंध थे। फिल्म 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग के बाद से आखिरी वक्त तक उन्होंने इस दोस्त से दोस्ती निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
इरफ़ान खान - फोटो : अमर उजाला
इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक उम्दा व्यक्तित्व वाले इंसान थे। यूपी के मुजफफरनगर से भी उनका खास नाता रहा। वह जब भी दिल्ली से देहरादून या ऋषिकेश के सफर पर जाते तो मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त के घर जाना नहीं भूलते थे।
विज्ञापन

3 of 6
इरफ़ान खान
मुजफ्फरनगर के खतौली में एनएच-58 हाईवे स्थित चीतल ग्रांट होटल के एमडी शारिक राणा से उनकी गहरी मित्रता थी। उन्हें जब भी हाईवे से होकर कहीं जाना होता तो वह यहां रुककर शारिक राणा से मिलना और उनके साथ भोजन करना नहीं भूलते। चीतल ग्रांट पर भोजन करने के बाद उनके चेहरे की खुशी अलग ही होती थी।

4 of 6
इरफ़ान खान - फोटो : Internet
चीतल ग्रांट के एमडी शारिक राणा को जब उनके निधन की सूचना मिली तो उन्होंने दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना अभिन्न मि़त्र खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि इतने उम्दा अभिनेता का यूं चले जाना फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
विज्ञापन

5 of 6
इरफ़ान खान
शारिक राणा ने बताया कि फिल्म 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग के बाद साल 2011 में इरफान खान पहली बार मुजफ्फरनगर आए थे। तभी से ही उनके साथ मित्रता हो गई। उनके साथ परिवार जैसे संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इरफ़ान खान
उन्होंने बताया कि इरफान खान हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आए थे, तो उन्होंने फोन कर अपने दोस्त को दिल्ली बुलाया जिसके बाद शारिक राणा उनसे मिलने दिल्ली गए थे। वह बताते हैं कि इरफान कई बार उनके देहरादून वाले घर भी उनसे मिलने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें