फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस चौकी में चाकूबाजी की जांच शुरू, सेना का जवान बोला- आरोपी सिपाही ने आर्मी के लिए कही थी ऐसी बात

Tue, 02 Aug 2022 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा हाइवे पर योगीपुरम पुलिस चौकी में सिपाहियों में शराब पार्टी के बाद हुई चाकूबाजी के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। मारपीट के पीछे के विवाद और अन्य कारणों की पड़ताल कराई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद कुछ लोगों ने सिपाहियों के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणी भी की हैं। शनिवार देर रात योगीपुरम पुलिस चौकी पर तैनात ओजस्वी और दीपक मलिक में शराब पार्टी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद ओजस्वी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को पीटा और चाकू से हमला कर दिया था।

इस मामले को कंकरखेड़ा पुलिस रविवार दोपहर तक दबाती रही, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
इसके साथ ही थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना को साइबर सेल पर तैनात कर दिया गया। मारपीट के कारणों की जांच चल रही है। योगीपुरम चौकी क्षेत्र में जवाहर नगर कॉलोेनी है। जिले में गांजा तस्करी के मामले में यह कॉलोनी काफी बदनाम है। चर्चा है कि इस कॉलोनी से पुलिस को काफी पैसा पहुंचता है। इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
योगीपुरम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ओजस्वी मलिक और दीपक मलिक में शनिवार देर रात शराब पार्टी के बाद किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।
सिपाही ओजस्वी ने अपने कुछ साथियों को फोन कर चौकी पर बुला लिया और सिपाही दीपक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अन्य सिपाहियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। वहीं एक सिपाही ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। रात में ही घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने दीपक को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर तक पुलिस इस प्रकरण को छुपाती रही। इस बीच घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। थाना पुलिस मारपीट के दौरान धक्का लगने से चारपाई का कोना दीपक को लगने की बात कह रही है। दोनों सिपाहियों में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
 
 

4 of 6
चौकी में भिड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चौकी में अनुशासनहीनता से खाकी पर उठे सवाल
योगीपुरम पुलिस चौकी पर शनिवार रात शराब पार्टी के बाद सिपाहियों में हुई मारपीट के दौरान कानून की धज्जियां उड़ती रही। सिपाही पर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट व चाकूबाजी करने के आरोप लगे। परंतु, इसके बावजूद थाना पुलिस प्रकरण पर पर्दा डालने में जुटी रही। कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कानून को तोड़ती रही।
 
विज्ञापन

5 of 6
meerut police - फोटो : अमर उजाला
थानेदार बोले सिपाही को चारपाई से लगी चोट
दोनों सिपाहियों पर विभागीय जांच बैठा दी है। चाकू से हमला नहीं किया गया है। धक्का लगने से दीपक गिर गया था। चारपाई का किनारा लगने से उसे चोट लगी है। दोनों को अधिकारियों के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई होगी। -सुबोध कुमार सक्सेना, थाना प्रभारी, कंकरखेड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
सैन्य जवान ने भी सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
इस मामले में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक सैन्य जवान ने अखबार में छपी खबर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि मारपीट करने वाले सिपाहियों में एक सिपाही ने कांवड़ यात्रा के दौरान डंडा दिखाकर उसके साथ अभद्रता की थी और साथ ही पूरी आर्मी को गाली दी थी। फौजी ने लिखा-बुरे कर्म का अंजाम बुरा ही होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें