फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: वेस्ट यूपी के हर शहर में योग की तस्वीरें Live देखें

Wed, 21 Jun 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार की सुबह योग में लिपटकर आई। सूरज की किरणों के चमकने से पहले हजारों लोग योग साधना में लीन होते नजर आये। आम से लेकर खास लोगों ने योग किया। शहर से योग की गूंज और असर दूर तक पहुंचाने के लिए कई बड़े शिविर आयोजित किए गए। सरकार ने योग के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश देकर योग दिवस को व्यापक कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सिविलियन ही नहीं सेना ने भी योग दिवस की बड़ी तैयारी की है। कई हजार जवान और अधिकारियों ने योग किया। बारिश के कारण जगह में तब्दीली की गई है। योग के बड़े अन्य आयोजनों में सीसीएसयू कैंपस, सेना एरिया और जीमखाना में हैं। इनके अलावा भी बहुत सारे शिविर लगाए जा रहे हैं। सेना ने योग के लिए कार्यक्रम जारी किया है। सुबह छह से सात बजे तक कार्यक्रम है। कुछ जगह पर थोड़ी तब्दीली की गई है। सेना की 22 डिविजन ने योग कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा है।
विज्ञापन

3 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भगत लाइन में सैनिक और अधिकारी सुबह छह से सात बजे योग करेंगे। पश्चिमी यूपी सब एरिया हेड क्वार्टर का योग अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में सुबह छह बजे से होगा। आरवीसी फुटबाल ग्राउंड पर सुबह साढ़े पांच बजे से योग हुआ। 9 डिविजन का योग भी आरवीसी में होगा। सुबह साढ़े पांच बजे से योग होगा। सेना के चारों कार्यक्रम में करीब पांच हजार से अधिक सैनिक और अधिकारी योग करेंगे।

4 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सीसीएसयू कैंपस के खेल मैदान पर क्रीड़ा भारती के योग शिविर का बुधवार को योग के साथ समापन होगा। यहां एक सप्ताह से चल रहे योग शिविर में लोग बारिश में भी नहीं रुके। डीएन डिग्री कॉलेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के 400 कैडेट्स कॉलेज प्रांगण में सुबह सात बजे से योग करेंगे। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर मेरठ के कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह और कर्नल मनीष गोसाई मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भारतीय योग संस्थान की ओर से इशिका फार्म हाउस दांतल कंकरखेड़ा में सुबह सवा पांच बजे योग शिविर आयोजित किया जाएगा। आर्मी पब्लिक स्कूल में सुबह सात बजे से योग होगा। जीआईसी में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के करीब 700 कैडेट्स सुबह सात बजे से योग करेंगे। यूथ क्लब के सदस्य भी पल्लवपुरम फेस वन के सप्तऋषि पार्क में योग करेंगे। यह जानकारी क्लब हेड राज आर्यन चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि यूथ भी मान चुके हैं कि योग से तन और मन स्वस्थ होता है। क्लब सदस्य शुभम, अभिषेक, शौर्य, जॉनी, प्रतीक आदि के साथ कालोनी वासी भी योग में हिस्सा लेंगे। सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर भी योग होगा।
विज्ञापन

6 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विश्व योग दिवस पर भाजपा द्वारा योग शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। बुधवार को बड़ा योग शिविर जहां जिमखाना मैदान में आयोजित होगा, वहीं मंडल स्तर पर भी योग शिविर आयोजित किये जाएंगे। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिमखाना मैदान में भाजपा और योग विज्ञान संस्थान द्वारा सुबह 5 बजे से योग शिविर आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक भाग लेंगे। इस योग शिविर में बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
वहीं दूसरी तरफ मंडल स्तर पर भी योग शिविर आयोजित होंगे। महानगर के सभी दस मंडलों में योग शिविर आयोजित करने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को दी गयी है। हालांकि बारिश के चलते मंगलवार को जिमखाना मैदान में भारी जलभराव हो गया, जिसके चलते तैयारियों पर असर पड़ा है।

8 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग विज्ञान संस्थान की मधुबन कॉलोनी महिला कक्षा द्वारा शंभू नगर में योग शिविर लगाया गया। 200 से अधिक महिलाओं ने योग किया। मुख्य अतिथि शंभू नगर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, अलका गुप्ता, डॉ. सुरेश किरण, महेंद्र पाल गुप्ता रहे। रिदिमा गुप्ता, सपना, अंशु, निकिता, ऋतु ने सरस्वती वंदना की। कुमकुम गर्ग और रितिका खुराना ने आसन कराए।
विज्ञापन

9 of 9
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भारतीय रेडक्रास सोसायटी की मेरठ शाखा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित योग शिविर के दौरान साधकों के लिए पानी की व्यवस्था करेगी। बल्ड प्रेशर जांच और ब्लड शुगर की जांच करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें