फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के बंधन में बंधे अंतरराष्ट्रीय शूटर रवि कुमार, देखें कौन है दुल्हनिया

Mon, 04 Mar 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
shooter ravi kumar Manisha chaudhary
कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में देश को पदक दिलाने वाले मेरठ के शूटर रवि कुमार रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। आगे जानें इस शादी से जुड़ी और भी बातें : -
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
shooter ravi kumar Manisha chaudhary
यूपी के मशहूर शूटर रवि कुमार ने रविवार को मेरठ में परतापुर बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में मनीषा के साथ फेरे लिए। शादी समारोह में रवि के कोच सहित कई शूटर, प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं ने शिरकत की। 
विज्ञापन

3 of 6
shooter ravi kumar Manisha chaudhary
मवाना के भैंसा गांव निवासी रवि किसान अजय कुमार के बेटे हैं। रवि की सगाई दौराला के कारोबारी ओंकार सिंह की बेटी मनीषा चौधरी के साथ हुई है। मनीषा पीएचडी कर रही हैं। 

4 of 6
मनीषा चौधरी
रविवार रात भैंसा गांव से रवि की बारात रिसोर्ट पहुंची। रवि कुमार के चाचा विजय कुमार ने बताया कि देर रात जयमाला और फेरों की रस्म पूरी हुई। ससुर ओंकार सिंह की ओर से रिसोर्ट में शादी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिसोर्ट को रेड व गोल्डन कलर की थीम पर सजाया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
shooter ravi kumar Manisha chaudhary
गौरतलब है कि शूटर रवि कुमार एयर फोर्स के वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं और एयर फोर्स की तरफ से ही शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shooter ravi kumar Manisha chaudhary
रवि कुमार की पत्नी मेरठ से सटे दौराला की आर्य नगर कॉलोनी की निवासी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें