बागपत के आदर्श वैदिक विद्यालय में मंगलवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर आउट हो गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को द्वितीय पाली में होने वाले रसायन विज्ञान द्वितीय (इंटर) की परीक्षा से पहले गेट पर तलाशी की जा रही थी। तभी परीक्षार्थी की जेब से एक पेपर मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
जांच करते पुलिसकर्मी
इस पेपर पर प्रश्न के साथ सभी के उत्तर भी लिखे थे। जिसे देखकर अध्यापक हैरान रह गए। प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मचा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और छात्र से पूछताछ की जा रही हैं।
उधर, स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और अध्यापकों ने छात्र को कब्जे में ले लिया। बड़ी बात यह है कि छात्र के पास मिले पेपर में और प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल सेम थे। कॉलेज की तरफ से की गई शिकायत में प्रश्नपत्र पहले से आउट होने का दावा किया गया।