मेरठ के सर्किट हाउस में नाबालिग चीखता-चिल्लाता रहा और गुंडे उसको बेहरमी से पीटते रहे। हाल ही के इस वीडियो में इन गुंडों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। सवाल बड़ा कि आखिर नाबालिग पर इतना जुर्म ढहाने की इजाजत इन गुंडों को किसने दे दी। दरअसल, दरोगा के बेटे मोहित उर्फ गोलू का सिविल लाइन क्षेत्र में गैंग है। जानकारी कई पुलिसकर्मी को है, लेकिन गैंग का लीडर दरोगा का बेटा है। इसके चलते कोई बोलने का साहस नहीं जुटा पाता।