फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: क्रांतिकारियों के लहू से लाल हो गया था तालाब का पानी, कुछ ऐसी है पूरी कहानी

Fri, 14 Aug 2020 03:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2020: बसौद गांव में स्थित मस्जिद और क्रांति गांव बसौद का प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
1857 की क्रांति में बागपत के क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई थी। 17 जुलाई 1857 को बसौद के क्रांतिकारियों ने बाबा शाहमल के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। क्रांतिकारियों के लहू से गांव के तालाब का पानी भी लाल हो गया था। गांव में प्रतिवर्ष 17 जुलाई को क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसमें गांव के अधिकांश ग्रामीण उपस्थित होकर अपने पूर्वजों को याद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पं.जगरोशन और हाजी तकी - फोटो : अमर उजाला
10 मई 1857 में मेरठ से शुरू हुई क्रांति की चिंगारी पूरे देश में भड़क गई थी। बागपत भी 1857 की क्रांति से अछूता नहीं रहा। बाबा शाहमल के नेतृत्व में बसौद की जामा मस्जिद को मुख्यालय बनाया गया। अंग्रेजों को क्रांतिकारियों की भनक लग गई और उन्होंने 17 जुलाई 1857 को गांव पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बसौद गांव में स्थित मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला
क्रांतिकारियों के खून से गांव के तालाब का पानी लाल हो गया था। अंग्रेजों ने 180 क्रांतिकारियों को मार दिया था। 15 क्रांतिकारियों को बरगद के पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी थी और पूरे गांव को आग लगा दी थी। गांव में प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को शहादत दिवस मनाया जाता है। 

4 of 5
मुबारक अली और मास्टर सत्तार - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकारों का आभार व्यक्त किया
गांव के हाजी वाजिद और मास्टर सत्तार कहते हैं कि वर्ष 2007 के बाद उन्हें गांव का लिखित में इतिहास प्राप्त हुआ है। वह वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके शर्मा, डॉ. अमित पाठक, अमित राय जैन का आभार व्यक्त करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रांति गांव बसौद का प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला
गांव की नई पीढ़ी को करते हैं जागरूक
पंडित जगरोशन कहते हैं कि गांव में गांव के लोग जातिवाद को भूलकर एक साथ मिलकर रहते हैं। मुबारक अली ने बताया गांव के गौरवान्वित इतिहास को आने वाली नई पीढ़ियों को बताकर जागरूक करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें