इस बार कांवड़ यात्रा कई मायनों में दिलचस्प है। यात्रा में जहां एक दिन बाकी है वहीं कांवड़ियों में जोश भी अपने चरम पर है। कोई भोले की भक्ति में सराबोर है तो कहीं देशभक्ति की बयार है यही नहीं इस बार कांवड़ यात्रा में सियासी रंग भी साथ साथ नजर आ रहा है। ऊंचे और भारी भरकम डीजे के साथ निकलती श्रद्घालुओं की टोलियां जमकर थिरक रही हैं। हाईवे पर निकलने वाली कांवड़ियों की विशाल टोलियां इस बात की गवाह हैं कि कितने जोश और जुनून से शिवभक्त अपनी अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
देखें ये खास तस्वीरें :-
विज्ञापन
कांवड़ में दिख रहा योगी आदित्यनाथ का रंग
2 of 6
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
जी हां, इस बार कांवड़ यात्रा में यदि कुछ खास है तो यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे गीत। 'डीजे बजवा दिया योगी ने...' जैसे गानों पर भोले खूब थिरक रहे हैं। यही नहीं केसरिया और भगवा रंग भी भक्तों को खूब भा रहा है। कई भक्तों ने मोदी और योगी आदित्यनाथ के फोटो प्रिंट वाली बड़ी टीशर्ट भी पहनी हुई हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ खूब हो रही नारेबाजी
3 of 6
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
'पाकिस्तान का निकल गया दम,बोलो बम..' और 'ये कश्मीर हमार है, वो कश्मीर भी लेंगे हम...' ऐसे ही जुमले आपको कावंडियों की विशाल टोलियों के बीच से आपको सुनने को मिल जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान युवा पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा खूब निकाल रहे हैं। 'अबके कांवड़ चढ़ेगी लाहौर में..' जैसे गीत डीजे पर जोर जोर से बजाए जा रहे हैं।
भारतीय सेना के प्रति दिखा सम्मान
4 of 6
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
अपने देश की सेना के प्रति भी कांवड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। कई टोलियां ऐसी कांवड़ लेकर आई हैं जिनमें भारतीय सैनिकों की डमी को खड़ा किया गया है। कई कांवड़ में भारत माता की मूर्ति रखी गई है तो कई भारत के नक्शे के आकार में बनाई गई हैं। इनमें कई युवक लगातार तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें देखने के लिए सड़कों पर भीड़ जमा हो जाती है।
विज्ञापन
डीजे पर खूब बज रहे देशभक्ति के गीत
5 of 6
कांवड़ यात्रा 2018
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कांवड़ यात्रा का उत्साह दुगना होने की एक वजह यह भी है कि पंद्रह अगस्त बेहद नजदीक है। डीजे पर देशभक्ति गीत जमकर बजाए जा रहे हैं। साथ ही हर कांवड़ के साथ तिरंगा आपको जरूर नजर आएगा। 'संदेशे आते हैं..', 'अबके कांवड़ चढ़ेगी लाहौर में..' जैसे गीतों पर शिवभक्त मतवाले होकर नाच रहे हैं। इसके अलावा राम मंदिर वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
जी हां , कांवड़ यात्रा में जहां हर कांवड़ के साथ तिरंगा लगाया गया है वहीं तिरंगा कांवड़ का भी अद्भुत क्रेज देखने को मिल रहा है। यूपी के बुलंदशहर से जहां 361 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ ने दर्शकों का दिल जीता, वहीं कांवड़िए जगह जगह खुद तिरंगे रंग में रंगकर देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देते हुए चल रहे हैं। युवाओं में भक्ति के साथ साथ अपने देश के प्रति प्रेम और जोश साफ दिखाई पड़ रहा है।