तब्लीगी इज्तमा
ट्रेन में सवार सैकड़ों की भीड़ ट्रेन से नीचे उतर आयी और प्रशासन और रेलवे अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि वह सभी मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोग हैं। रात में वह कैसे अपने घर पहुंचेंगे। शाम को ट्रेन में बैठे थे और रात को जंगल में खडे़ हैं, ऐसे में यदि उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो कौन जिम्मेदार होगा। वहीं बुलंदशहर से इज्तिमा से लौट रहे लोगों के लिए एक ट्रेन स्पेशल चलाई गई थी। यह स्पेशल ट्रेन रात में नूरनगर हॉल्ट के पास खड़ी रही। यहां भी सैकड़ों की भीड़ ने हंगामा कर दिया। रात में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट पुलिस नूरनगर हॉल्ट पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत कराया।