फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: लाडले भाई का शव देख आपा खो बैठीं बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2020 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

आईबी के कांस्टेबल अंकित शर्मा का शव उनके आवास पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। अंकित की मां व बहन शव को देखकर आपा खो बैठी।
विज्ञापन
1 of 9
भाई का शव देख आपा खो बैठी बहन - फोटो : अमर उजाला
इंटेलीजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा का बृहस्पतिवार शाम को गांव इटावा में उनके आवास पर शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। अंकित की मां व बहन शव को देखकर आपा खो बैठी, जिसे देख कर सबकी आंखें नम हो गई। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
आईजी ने परिवार को दी सांत्वना - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, आईजी लक्ष्मी सिंह चौहान, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव ने भी अंकित के प्रति श्रद्धांजलि ज्ञापित कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

3 of 9
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को अंकित शर्मा का शव शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अंकित को देखकर उसकी मां सुधा शर्मा व बहन सोनम शर्मा आपा खो बैठी। अंतिम यात्रा में गांव की सभी बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। दिल्ली से आए आईबी के उच्चाधिकारियों ने अंकित को श्रद्धांजलि दी।

4 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक उमेश मलिक के भाई राकेश मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व रामनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू, भाजपा किसान मोर्चें के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, सपा नेता राकेश शर्मा, एसडीएम कुमार भूपेंद्र, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, तहसीलदार मनोज कुमार सहित कई दलों के नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 9
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई ने पार्षद पर लगाया हत्या का आरोप
अंकित शर्मा के बडे़ भाई अंकुर शर्मा ने दिल्ली में पड़ोस में रहने वाले पार्षद ताहिर हुसैन व उसके साथियों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। अंकुर ने बताया कि उनके मकान से थोड़ी दूरी पर पार्षद ताहिर हुसैन का बहुमंजिला मकान है। घर से निकलते ही पार्षद ने अपने साथियों के साथ उसके भाई का अपहरण किया। उसकी बेरहमी से हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। इस घटना को उसका परिवार व कॉलोनी के लोग कभी नहीं भूल सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
माता के हाथ की अंतिम चाय भी नहीं हुई नसीब
अंकुर शर्मा ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद घर के दरवाजे के पास उसके भाई अंकित ने अपनी बुलेट खड़ी की। इसी दौरान मां सुधा शर्मा भी उसके पास पहुंच गई। अंकित ने अपनी माता को अपना मोबाइल व पर्स जेब से निकालकर दे दिया। उसने कहां कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। मां ने कहा कि चाय पीकर चले जाना। अंकित मां को चाय बनाने के लिए कहकर थोड़ी देर में ही आने का वादा कर चला गया। सिर पर हेलमेट पहने हुए पैदल घर से निकला अंकित लौट कर नहीं आया। वह मां के हाथ की अंतिम चाय भी नहीं पी सका।
विज्ञापन

7 of 9
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार का सबसे लाडला था अंकित
अंकित के पिता रविंद्र चार भाई है। पिता आईबी में तैनात है। चाचा सुबोध सेना में है और मेरठ में पोस्टिंग है। छोटा चाचा संजय व राजीव गांव में रहकर खेती कार्य करते हैं। यह संयुक्त परिवार है। चारों भाइयों में बेहद प्यार है। अंकित शर्मा अपने माता-पिता व पूरे परिवार का सबसे लाडला बेटा था। अंकित के चाचा संजय व राजीव ने बताया कि वह जो सोचता था उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती थी।

8 of 9
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
केद्रीय मंत्री व अधिकारियों ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
मुजफ्फरनगर जनपद की कानून व्यवस्था प्रभारी आईजी लक्ष्मी सिंह मृतक अंकित शर्मा के पिता रविंद्र शर्मा से मिलीं। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी मृतक के पिता को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे इस परिवार के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
परिवार से मिलीं आईजी - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्रालय सख्ती करता तो बच सकती थी जान
परिजनों व इटावा गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की हिंसा को गंभीरता से नहीं लिया गया। गृहमंत्रालय अगर चार दिन पहले सख्ती दिखाता तो दिल्ली में हिंसा होने से बच जाती। अंकित भी हिंसा की भेंट नहीं चढ़ता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें