फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल का कबूलनामा: वो मुझे जेल भिजवाती, मैंने उसे ही मार डाला! आरोपी पति को नहीं पत्नी की हत्या का पछतावा

Thu, 08 May 2025 03:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत जनपद के ठाकुरद्वारा में पति ने पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर भागा नहीं बल्कि खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या है पूरी घटना
विज्ञापन
1 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मैंने जिस दिन सात फेरे लिए थे उसी दिन कहा था कि गलत निकली तो मार दूंगा, आज उसे मार दिया.... पत्नी नेहा की हत्या करने के बाद पति प्रशांत हाथ में छुरा लिए चिल्लाता रहा, चार साल का बेटा स्कूल से लौटा तो खून से सना आंगन देख सहम गया, नेहा की मां बेटी की बचाने की गुहार लगाती हुई घर के बाहर-भीतर दौड़ती रही।  

पिता ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो सिरफिरे दामाद ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया और फिर खुद को कमरे में बद कर लिया। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि प्रेम विवाह के खौफनाक अंत की ये वारदात बागपत के ठाकुरद्वारा में अंजाम दी गई है। जहां पति ने पत्नी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसने पत्नी के शरीर पर छुरे से 19 वार किए। आइए विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा घटनाक्रम-
विज्ञापन

2 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग ससुर पर भी किया हमला, घायल
बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में अनैतिक संबंधों के शक में पति प्रशांत उर्फ सांप निवासी जैन मोहल्ला ने दिव्यांग ससुर विनोद उपाध्याय के सामने अपनी पत्नी नेहा (25) की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने ससुर विनोद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिनका उपचार कराया गया। आरोपी ने खुद ही परिवार वालों को हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर छुरा बरामद किया।
विज्ञापन

3 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद परिजनों को फोन पर दी जानकारी
ठाकुर द्वारा मोहल्ले में पत्नी नेहा की हत्या करने वाले पति प्रशांत उर्फ सांप के घटना के कबूलनामे की वीडियो भी पड़ोसियों ने छत पर बनी खिड़की से बना ली। पत्नी के शव के पास खड़ा हत्यारोपी प्रशांत हाथ में छुरा लेकर अपने परिजनों को पत्नी की हत्या की जानकारी फोन पर दे रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि जिस दिन नेहा से शादी की थी, उसी दिन उससे कहा था कि नेहा गलत निकली तो उसी दिन उसे मार दूंगा। आज मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

4 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
छह साल में प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
ओला कैब चलाने वाले प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी। नेहा का परिवार मूल रूप से सहारपुर जिले के गंगोह का रहने वाला है। प्रशांत होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि नेहा पास में एक कॉस्मेटिक सेंटर पर नौकरी करती थी।

विज्ञापन

5 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
घर से फरार होकर दोनों ने की थी शादी, परिजनों ने किया था विरोध
प्रशांत जाति से जाट है और नेहा उपाध्याय जाति से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और शादी करने की ठान ली। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म, कहा-वो मुझे जेल भिजवाती, अब मैं खुद जा रहा हूं
हत्यारोपी प्रशांत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर अपने फोन में चला लिया, इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर धमकी दी। उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, अब वह उसकी हत्या कर खुद जेल जा रहा है। प्रशांत ने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके से बरामद चाकू - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग पिता के साथ घर पर अकेली थी नेहा
हत्या की घटना के समय मृतका नेहा की मां रंजीता किसी काम से बाहर गई हुई थी। दिव्यांग पिता और नेहा ही घर पर थे। लोगों की सूचना पर रोती बिलखती घर पहुंची रंजीता ने बताया कि उसकी बेटी नेहा ने जब से प्रशांत से शादी की, वह खुश नहीं रही, क्योंकि प्रशांत शराब पीता था। उनके बीच बार-बार झगड़ा होता रहता था।

कुछ दिन पहले भी प्रशांत ने नेहा को जान से मारने की धमकी दी तो उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने दोनों को बुलाया, लेकिन प्रशांत वहां नहीं गया। रंजीता ने बेटी के हत्यारोपी प्रशांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें