फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल का अमन बोला, अम्मी को अब्बू ने मारा...नन्हें बेटे के चंद शब्दों से खुली हत्या की पूरी वारदात

Thu, 22 Aug 2019 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट में लूट के विरोध में महिला की हत्या और पति घायल की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी और सीओ समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने महिला के आठ साल बेटे अमन से बातचीत की, जिसने सारी वारदात खोल दी। आगे स्लाइड्स में देखें आखिर कैसे एक मासूम ने पुलिस को बताई अपने पिता की करतूत: -
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार न्यू शानदार कॉलोनी लिसाड़ी गेट में अकरम अपनी पत्नी तब्बुसम (38) के साथ रहता था। परिवार में चार बच्चे अमन (8), आलम (6), अजहर (4) और बेटी आलिया (2) हैं। अकरम तब्बुसम पर शक करता था। जिसको लेकर दंपती में अक्सर मारपीट होती थी। आरोप है कि मंगलवार रात अकरम ने कहासुनी के बाद पत्नी को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद अपने ही गले पर चाकू मारे। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतका का घर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह उसने घर से निकलकर शोर मचा दिया। वहां पहुंचे पड़ोसियों ने तब्बुसम को मृत अवस्था में और अकरम को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मौके पर पहुंचे। अकरम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 of 6
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण और सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला ने तबुस्सम के आठ साल के बेटे अमन से बातचीत की। पब्लिक हल्ला मचा रही थी कि वारदात के दौरान दंपती पर हमला हुआ है। अमन बोला कि पुलिस अंकल मेरे अब्बू ने ही मेरी अम्मी को मारा है। 
विज्ञापन

5 of 6
अमन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नन्हें अमन ने चंद सेकेंड में सारी जानकारी दी। पुलिस ने अमन की वीडियो बनाकर अस्पताल में भर्ती अकरम से पूछताछ की। शुरूआत में अकरम ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नन्हा अमन बीच में - फोटो : अमर उजाला
एक युवक को हत्या में फंसाने के लिए पति ने खुद को भी मारे चाकू 
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। कथित प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को भी चाकू मारे। लेकिन दंपती के आठ साल के बेटे ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को अस्पताल में ही कस्टडी में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें