फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सास की मौत के बाद से परेशान करता था पति', इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; ये था दोनों का पूरा प्लान

Sun, 14 Jun 2026 02:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी में एक और पति मारा गया है। बागपत में एक महिला ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। महिला ने पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाईं। गहरी नींद में पति की हत्या कर दी। शक होने पर सीसीटीवी जांच की तो खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 7
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए कीटनाशक के छिड़काव से हुई सामान्य मौत दिखाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी घटना के बाद से फरार है।

घटना शुक्रवार रात की है, जब सचिन (33) नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रचना और प्रेमी सोनू (निवासी रंछाड़) ने मिलकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रचना ने पहले अपने पति सचिन को नशीली गोलियां मिलाकर खीर खिलाई, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

2 of 7
सचिन की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामान्य मौत दिखाने का प्रयास
हत्या के बाद, इस जघन्य अपराध को छिपाने और इसे एक दुर्घटना का रूप देने के लिए, रचना और सोनू ने यह कहानी गढ़ी कि सचिन की तबीयत खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ गई थी। शनिवार की सुबह, सचिन के भाई नवीन को रचना ने फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत काफी खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को शक और पुलिस की सक्रियता
सचिन के परिजन उसे तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद, एक अन्य अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, शनिवार सुबह सचिन के गले पर मिले निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।
 

4 of 7
आरोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दस बजे एक युवक (पहचाना गया सोनू) सचिन के घर में प्रवेश करते हुए और सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण सुराग ने पुलिस को घटना की सच्चाई तक पहुंचने में मदद की।

 
विज्ञापन

5 of 7
सचिन की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में खुलासा और गिरफ्तारी
घटना के संबंध में जब पुलिस ने पत्नी रचना से पूछताछ की, तो वह शुरू में कीटनाशक के छिड़काव से हुई मौत की बात पर अड़ी रही। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज पेश की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। रचना ने बताया कि प्रेमी सोनू ने ही उसे नशे की गोलियां लाकर दी थीं, जिन्हें उसने खीर में मिलाकर सचिन को खिलाया था। पति के बेहोश होने पर उसने प्रेमी को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन

6 of 7
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास की मौत के बाद से परेशान करता था पति
रचना ने बताया कि उसकी सास की वर्ष 2022 में कैंसर के कारण मौत हो गई थी। इस दौरान उसने कई महीने तक सास की सेवा की। सास की मौत होने के बाद सचिन ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। पति के पास आठ बीघा अपनी जमीन और 70 बीघा उगाही पर ली हुई थी। रचना की साजिश थी कि पति की सामान्य मौत दिखाकर इस जमीन के सहारे आराम से प्रेमी के साथ रहेगी और कोई परेशानी नहीं होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि रचना को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी सोनू की तलाश में जुटी हुई हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें