मेरठ कैंट के नो एंट्री एरिया में सोमवार सुबह दो मासूम बच्चियों की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसका कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब देने के बजाय नौकरशाहों ने चुप्पी साध ली है।
दोनों छात्राएं हर रोज की तरह स्कूल जा रही थीं। पिता डरते थे इसलिए स्कूटी से स्कूल नहीं जाने देते थे। लेकिन बेटियों की जिद के आगे झुक गए, मगर उन्हें क्या मालूम था कि उनकी हां, बेटियों को हमेशा के लिए उनसे दूर कर देगी। आगे पढ़ें आखिर कैसे दर्दनाक हादसे की भेंट चढ़ गई दोनों मासूम बहनों की जिंदगी: -