फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन माह बाद थी बेटी की शादी, पल भर में उजड़ी खुशियां, पत्नी के शव से लिपटकर रोता रहा पति

Wed, 24 Jul 2019 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
होमगार्ड को सांत्वना देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बाउंड्री रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े होमगार्ड की पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस बूथ के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। होमगार्ड को जब पत्नी की हत्या की सूचना मिली तो वह अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। पत्नी के शव को देखते ही वह बिलख पड़ा: -

 
विज्ञापन

2 of 7
होमगार्ड को सांत्वना देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
हजारी की प्याऊ स्थित घटनास्थल पर जब सीओ कैंट संजीव देशवाल और इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह पहुंचे तो महिला के पास से मिले फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा बनाए गए कार्ड और पर्चे से उसकी शनाख्त रेखा पत्नी बृजेश निवासी गांव मामेपुर गंगानगर के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया था। बृजेश को जब कॉल कर इसकी जानकारी दी गई तो वह रिश्ते के चाचा कसेरुखेड़ा निवासी संजय के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जहां इमरजेंसी में काफी भीड़ लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
पत्नी के शव से लिपटकर बिलखता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिसकर्मियों से अपनी पत्नी के बारे में पूछा तो पुलिसकर्मी उसे रेखा के शव के पास ले गए। पत्नी का शव देखते ही वह इतना हताश हो गया कि उसने अपना मोबाइल फेंककर तोड़ दिया। पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगा। कहा कि अब उसकी बेटी की शादी कौन करेगा। नवंबर में शादी है। बड़े चाव से रेखा बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी थी। 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी एरिया, फिर भी फरार हुए बदमाश
जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वह वीआईपी इलाका है। आसपास सरकारी अधिकारियों के आवास हैं। कुछ दूरी पर एसएसपी अजय साहनी का भी आवास है। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था का यहां कोई इंतजाम नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कांवड़ यात्रा के चलते सड़कों पर पुलिस फोर्स है। जिस जगह महिला को गोली मारी गई, उसके सामने ही पुलिस बूथ बंद पड़ा था। हत्या के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिली बदमाशों की वीडियो
हत्यारों की तलाश में पुलिस घटनास्थल से लेकर बाउंड्री रोड लालकुर्ती तक कई जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के दौरान मौजूद बताए गए कुछ लोगों से पूछताछ की।

बताया जाता है कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय काफी लोग कुछ ही दूरी पर मौजूद थे, लेकिन कोई बदमाशों का सामना करने का साहस नहीं जुटा पाया। इसी दौरान हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष किशन सिंह ने घटना के बाद भागते बदमाशों की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। यह वीडियो भी पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक सहमे रहे चश्मदीद  
बदमाश ने जब टेंपो में बैठी रेखा को गोली मारी तो साथ बैठी सवारियों की चीख निकल गई। करीब एक घंटे तक टेंपो की सवारियां सहमीं रहीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लहूलुहान रेखा को उसी टेंपो में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जबकि अन्य सवारियां भी टेंपो में ही बैठी रहीं। तब तक किसी को रेखा की मौत का अहसास नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
आलम यह था कि जिन सवारियों ने रेखा को पकड़ा हुआ था, उनके खुद के कपड़े खून से लथपथ थे। जिला अस्पताल में हर कोई उनके साहस को सराह रहा था। जबकि अधिकांश ऐसे मामलों में लोग वारदात के शिकार व्यक्ति की मदद करना तो दूर, घटनास्थल पर ही रुकने का साहस नहीं जुटा पाते। बाद में सभी सवारियों से एसपी सिटी ने बंद कमरे में बात की और घर भेज दिया। कसेरूखेड़ा की एक महिला तो काफी देर तक दहशत में दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें