फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली पर 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, राशि के अनुसार होलिका पूजन करें जातक

Sat, 04 Mar 2023 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
होलिका दहन - फोटो : फाइल
देश भर में होली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कई स्थानों पर होली के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं होली पर 30 साल बाद 7 मार्च मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में अत्यंत शुभ योग बन रहा है। मेरठ के फलावदा रोड स्थित शिव सरस्वती मंदिर में बुलाई गई बैठक में पंडितों ने यह जानकारी दी। मंदिर के पुजारी मोहन जोशी ने कहा सभी ब्राह्मण एक मत रखें। इस विचार पर सभी ने सहमति जताई। 

बैठक में मौजूद पंडितों ने बताया कि होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:58 रहेगा। होलिका दहन के लिए शाम को 6:10 बजे से लेकर 8:30 बजे तक समय शुभ रहेगा। पंडितों ने बताया कि होली पर अपनी राशि के अनुसार पूजन करें। मेष राशि वाले मसूर की दाल से पूजन करें और होलिका की तीन परिक्रमा लगाएं। वृष राशि वाले सूखे नारियल में बूरा भरकर होलिका दहन में डालें। 
विज्ञापन

2 of 5
होली पर बने गोबर के उपले - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि वाले गाय के उपले व मूंग दाल से होलिका पूजन करें। कर्क राशि वाले सफेद रुमाल में चावल रखकर पूजन करें, फिर अपने ऊपर घुमाकर होली दहन में डालें। सिंह राशि वाले गुड़ और गेहूं से होलिका पूजन करें। कन्या राशि वाले जातक मूंग और पालक से पूजन करें। हरा नींबू अपने ऊपर घुमाकर होलिका दहन में डालें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
चने की दाल - फोटो : pixabay
तुला राशि वाले पीली सरसों और जायफल से पूजन करें। वृश्चिक राशि वाले मसूर की दाल और पेड़े से होलिका पूजन करें। धनु राशि वाले चने की दाल और कमल गट्टा से पूजन करें। 

 

4 of 5
सुपारी
मकर राशि वाले नीले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर 5 सिक्के रखकर पोटली बनाकर अपने ऊपर घुमाकर होलिका दहन में डालें। कुंभ राशि वाले काले कपड़े में काला कोयला, उड़द की दाल, लोहे का सिक्का बांधकर तीन बार उतारकर होलिका दहन में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायफल - फोटो : social media
मीन राशि वाले जायफल, लौंग का जोड़ा और सुपारी से पूजन करें। आरोग्य के लिए जायफल को अपने ऊपर से उतार कर होलिका दहन में डालें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें