मेरठ न्यूज
- फोटो : meerut news
हादसे के बाद कार भी कई पलटे खाने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार पटेलनगर, न्यू गाजियाबाद निवासी राखी पत्नी नरेश गुप्ता व बेटीरिया के साथ ही महिला के भाई ग्रेटर नोएडा निवासी अजय, संजय और नोएडा निवासी कार चालक चीता भी घायल हो गए। सभी को पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से निकाला। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार के साथ ही चालक को नींद की झपकी आने को माना जा रहा है। हादसे के बाद वृद्धा के शव को तो पीड़ित परिजन बिना किसी कार्रवाई के शुकतीर्थ ले गए, जहां गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।