फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना छावनी में तब्दील, सपा विधायक को रोकने के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Nov 2020 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक नाहिद हसन के जेल भरो आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्थिति से निपटने की अधिकारियों ने तैयारी की है। कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर कैराना में शांति एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
जिले में धारा-144 लागू होने के कारण भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बा कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर बनाए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अलावा 10 क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉस टीम) के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

3 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
जनपद में लागू धारा-144 का हर स्थिति में पालन कराया जाएगा। कैराना में 14 स्थानों पर और जिले में सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। रविवार रात 11 बजे से बैरियर पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चेकिंग शुरू हो जाएगी। एएसपी ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

4 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
शांति व्यवस्था के लिए ये बना खाका
जोन : 3
सेक्टर: 6
कैराना में बैरियर : 14
जिले में प्रमुख स्थानों पर बैरियर : 7
विज्ञापन

5 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बल तैनाती की स्थिति
पीएसी : 3 कंपनी
आरएएफ : 1 कंपनी
क्यूआरटी :10
सीओ : 3
थाना प्रभारी : 6
इंस्पेक्टर: 12
सब इंस्पेक्टर : 75
हेड कांस्टेबल : 65
कांस्टेबल : 200
महिला कांस्टेबल : 40
ड्रोन कैमरे : 3
वीडियोग्राफर : 4
विज्ञापन

6 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
कैराना में 14 स्थानों पर बैरियर
कस्बा कैराना में कस्बे के अंदर किला गेट, भूरा चुंगी, तितरवाड़ा चौकी, कांधला तिराहा, इमाम गेट, मेंढकी दरवाजा समेत 14 स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं,जिन पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

7 of 8
नाहिद हसन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
जिले में इन स्थानों पर लगे बैरियर
कस्बा कैराना के अलावा जिले के प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें चौसाना, यमुना पुल बिडौली, गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना, ऊन, एसटी तिराहा, बंतीखेड़ा आदि पर बैरियर रहेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
सेलर के आसपास रहेगी कड़ी नजर
कस्बा कैराना में आर्यपुरी स्थित सेलर पर सोमवार को विधायक नाहिद हसन ने धरना और उसके बाद गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। पुलिस-प्रशासन ने सेलर के आसपास कड़ी निगरानी के लिए एक सीओ, दो थानाध्यक्ष और एक कंपनी पीएसी बल तैनात किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें