फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेक हुई मेरठ की रामलीलाएं: लेजर-ड्रोन शो, विशाल एलईडी स्क्रीन और आधुनिक मंचन से दर्शक रोमांचित

Tue, 23 Sep 2025 01:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की छावनी और शहर की रामलीलाएं इस बार हाइटेक तकनीक से सजी हैं। लेजर-ड्रोन शो, विशाल एलईडी स्क्रीन, आकर्षक मंचन और आधुनिक इफेक्ट्स ने दर्शकों को रामायण काल का अनोखा अनुभव दिया।

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

इस बार मेरठ की रामलीलाएं तकनीक और भव्यता के नए आयाम गढ़ रही हैं। छावनी रामलीला और शहर की रामलीला कमेटी द्वारा किए गए आयोजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेजर शो, ड्रोन शो, विशाल एलईडी स्क्रीन और आधुनिक लाइटिंग ने इन रामलीलाओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और आकर्षक रामलीलाओं में शुमार कर दिया है। लगातार 13 दिनों तक यहां दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

छावनी स्थित भैसाली ग्राउंड में इस बार लेजर और ड्रोन शो मुख्य आकर्षण हैं। 120 बाई 40 फीट के विशाल मंच को अयोध्या के श्रीराम मंदिर की थीम पर सजाया गया है। तीन तरफ लगी एलईडी स्क्रीन और इलेक्ट्रिक अनार प्रदूषण रहित अनुभव दे रहे हैं। दिल्ली के श्रीराम कला केंद्र के कलाकार मंचन को जीवंत बना रहे हैं। वहीं जमीन से निकलते अंगारे दर्शकों को रोमांच से भर देते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान की रामलीला भी किसी से कम नहीं है। यहां 900 स्क्वायर फीट की एलईडी स्क्रीन और आधुनिक ग्राफिक्स दर्शकों को सीधे रामायण काल में ले जाते हैं।

4 of 5
मेरठ में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

40 फीट ऊंचे मंच से पुष्प वर्षा के दृश्य मन मोह लेते हैं। दिल्ली से आए 50 से अधिक कलाकार, पुतले और 500 से ज्यादा पटाखों का प्रयोग मंचन को भव्यता प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: कपसाड़ व सलावा में प्रशासन ने रात में हटवाए सभी बैनर, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

रजबन बाजार में होने वाली रामलीला का अपना अलग रंग है। यहां स्थानीय कलाकार मंचन करते हैं। इस बार महिला कलाकार भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि 19 वर्षीय जय यादव रावण की भूमिका में नजर आएंगे। दशहरे पर आकर्षक आतिशबाजी और मेले का आयोजन इस रामलीला की विशेषता होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें