हवेली को देखने के लिए अंग्रेज भी मौके पर पहुंचे थे। हवेली की दीवारों पर जगह-जगह भगवान की मूर्ति बनाई गई हैं। हवेली का अधिकतर हिस्सा जर्जर हो चला है। पंडित श्रीराम शर्मा के प्रपौत्र घनश्याम शर्मा व खेमचंद शर्मा अभी भी परिवार के साथ गांव में रहते हैं। पंडित श्री राम शर्मा के पांचवें वंशज गौरव शर्मा ने बताया कि हवेली की दीवारों की ईंट कुछ जगह से गिरने लगी हैं। हवेली के पुनर्निर्माण पर विचार किया जा रहा है।
बॉलीवुड फिल्म की हुई थी शूटिंग
पंडित गौरव शर्मा ने बताया कि 1974 में आई फिल्म किसान और भगवान की शूटिंग उनकी हवेली में हुई थी। फिल्म में दारा सिंह, फिरोज खान, योगिता बाली, जयश्री गडकर, जानकीदास, पद्या खन्ना व असित सेन जैसे सितारे पहुंचे थे।