फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हरियाणवी माॅडल ने छत की मुंडेर पर खुलेआम की धांय-धांय, वीडियो वायरल, देखें तस्वीरें

Sun, 28 Jun 2020 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- पुलिस मामले की जांच में जुटी, पता लगाएगी कब का है वीडियो
- शुक्रवार को ही माही ने अंकित कसाना पर लगाया था जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
1 of 5
फायरिंग करती हरियाणवी माॅडल - फोटो : amar ujala
अपने तथाकथित पति पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाने वाली हरियाणवी मॉडल शिल्पी उर्फ माही चौधरी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। माही का छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे रात के अंधेरे में एक बिल्डिंग की छत पर फायरिंग करती नजर आई यह माॅडल: -
विज्ञापन

2 of 5
फायरिंग करती हरियाणवी माॅडल - फोटो : amar ujala
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक निवासी माही चौधरी के मुताबिक, वह हरियाणवी फिल्मों में एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं। शुक्रवार को माही ने अंकित कसाना नाम के युवक को अपना पति बताया था और अंकित पर जानलेवा हमला कराए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
फायरिंग करती हरियाणवी माॅडल - फोटो : amar ujala
इस वीडियो में माही किसी बिल्डिंग की छत पर खड़ी होकर रिवाल्वर से हवाई फायर करती नजर आ रही हैं। फायरिंग से पहले हरियाणवी मॉडल वीडियो बना रहे युवक से सवाल करती है कि वह कैसी लग रही है। इसके बाद युवक के तीन तक गिनते ही माही रिवाल्वर से गोली चला देती है।

 

4 of 5
फायरिंग करती हरियाणवी माॅडल - फोटो : amar ujala
यह वीडियो कब और कहां बनाया गया, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस माही के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कह रही है और जांच कर रही है कि वीडियो लॉकडाउन से पहले का है या लॉकडाउन के दौरान का।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायरिंग करती हरियाणवी माॅडल - फोटो : amar ujala
अगर लॉकडाउन के दौरान का यह वीडियो है तो पुलिस धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का माही चौधरी के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। वहीं, नौचंदी पुलिस का कहना है कि पता चला है कि माही के पास लाइसेंस है लेकिन यह भी जांच कराई जाएगी कि जिस रिवाल्वर से माही गोली चला रही है क्या वह लाइसेंसी है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें