फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: सपना चौधरी से कम नहीं इस हरियाणवी डांसर के ठुमके, लोगों ने खूब बरसाए नोट

Tue, 01 May 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नाम और डांस तो आपने खूब सुना और देखा होगा, लेकिन क्या इस हरियाणवी डांसर का नाम सुना है। अगर आपको इस हरियाणवी का भी डांस देखना है तो नीचे क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के डाबका गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए गए। वहीं जब मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने आए तो भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी और डांसरों को नचाने की मांग की। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई।
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी चौधरी ने डाबका गांव में कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शामिल होने पहुंचे। भीड़ जमा करने के लिए आयोजकों ने हरियाणा की डांसर मोनिका और शिवानी चौधरी का डांस प्रोग्राम रखा था। जब मोनिका चौधरी ने लैला ओ लैला पर डांस किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए। भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस ने जैसे तैसे उसे शांत किया।

4 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जब मंच से अपना भाषण देना शुरू किया तो लोगों ने शोर मचा दिया और डांस कराने की मांग की। आखिर में मंत्री को डांसरों के मंच पर ही जाना पड़ा और डांसरों को एक तरफ बिठाकर वहीं से लोगों को संबोधित किया।

देखिए- VIDEO: ओम प्रकाश राजभर के स्वागत में जमकर हुआ 'सपना चौधरी' स्टाइल डांस
विज्ञापन

कोई मेरी भी सुन लो... 500 किमी से आया हूं

5 of 8
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
जब भीड़ डांसरों को नचाने की मांग करने लगी तो मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोई मेरी भी सुन लो...500 किमी से आया हूं। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई।
विज्ञापन

उर्वशी बनीं निर्णायक कमेटी की सदस्य

6 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी चौधरी को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निर्णायक कमेटी की सदस्य बनाया है। मंत्री ने उर्वशी को सदस्यता प्रमाण सौंपा। इस दौरान सत्यपाल सिंह राणा, बलराज प्रजापति, अंकुश चौधरी, एश्वर्या चौधरी, डॉ. सोहन पाल, सुनीता चौधरी, पार्षद ब्रह्म सिंह, विकास जिटौली, मोनिका, पूजा रावत, सुरेंद्र जाटव, संजय गौतम, ऋषिपाल मलिक, हरेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध  

7 of 8
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यक्रम में कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलना चाहिए। शिक्षा सभी जगहों पर मुफ्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी डांसर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके लोगों को तकनीकी शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षित होने के बावजूद युवा रोजगार हैं। यहीं कारण है कि देश व प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि सर्वेक्षण के बाद आर्थिक स्थिति पर होना चाहिए। कहा कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि सिस्टम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों से है। जो सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच का समर्थन करते हुए कहा कि यहां पर बेंच की आवश्यकता है। लोगों को इलाहाबाद आने जाने के लिए काफी समय और पैसा खर्च करना पड़ता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें