फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष हत्याकांड: हत्या के खुलासे पर परिजनों ने उठाए सवाल, बोले-नाबालिग को फंसाया, प्रेमिका के घरवालों पर आरोप

Thu, 26 Jun 2025 03:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में युवक हर्ष की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया और एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। मृतक हर्ष के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं और हत्या के मामले में पकड़े गए नाबालिग को बेगुनाह बताया है।

विज्ञापन

2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजन इस मामले में एसएसपी ऑफिस पहुंचे और कहा कि पुलिस ने नाबालिग को जबरन फंसाया है। उनका आरोप है कि हर्ष की हत्या उसके प्रेम संबंधों को लेकर की गई और इसके पीछे युवती के पिता रविन्द्र, रिश्तेदार सोनू और अन्य लोग हैं।

विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ-साथ आरोपी नाबालिग का भाई आदित्य भी पहुंचा। उसका कहना है कि उसका भाई निर्दोष है और वह सिर्फ बयान देने गया था। आरोप है कि पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उससे जबरन जुर्म कबूल करवाया।

4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आदित्य ने बताया कि हत्या से एक रात पहले उसका भाई हर्ष के साथ शराब पीने के बाद घर लौट आया था, जबकि अगले दिन सुबह गांव के खेतों में हर्ष की लाश मिली।

विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के नीचे तमंचा मिला जिसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था। मृतक की पहचान 21 वर्षीय हर्ष के रूप में की गई।

विज्ञापन

6 of 8
पुलिस को जानकारी देता हर्ष का पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आया। हर्ष के पिता संजय ने बेटी के पिता और चचेरे भाई समेत अन्य पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

7 of 8
हर्ष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में युवती के पिता और अन्य घरवाले सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर पर ही मौजूद मिले। इसके बाद पुलिस ने गांव और शराब की दुकान के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन

8 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वीडियो में हर्ष और उसका एक दोस्त शराब खरीदते और घूमते नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा कर दिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन मृतक के परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें