फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से दिनभर कांपते रहे लोग, देखें वेस्ट यूपी की ये तस्वीरें

Sun, 17 Dec 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में शीतलहर के चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। लोग दिन में भी अपने घर और ऑफिस में बैठे हुए ठंड में कांपते रहे। ठीक से सूरज नहीं निकलने से अधिकतम तापमान ही न्यूनतम तापमान के नजदीक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड सुबह के समय कोहरे के कारण जहां आवागमन पर प्रभाव पड़ा, वहीं दिन में शीतलहर ने प्रभावित किया।
विज्ञापन

2 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शीतलहर के कारण आम आदमी पूरी तरह परेशान हो गया है। बृहस्पतिवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। हवा इतनी ठंडी थी कि लोगों के हाड़ कांपते रहे। घर हो या ऑफिस, हर जगह आम आदमी का यही हाल रहा।
विज्ञापन

3 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मौसम में किसानों और मजदूरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूरज के दिन भर नहीं निकलने से ठंड़ का अधिक अहसास हुआ। अधिकतम तापमान यहां खिसक कर न्यूनतम के पास 14.9 पर आ गया।

4 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय कोहरा छाए रहने से जनजीवन मानों थम सा गया। दस बजे के बाद कोहरा तो छंटने लगा, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूरज नहीं निकला। सूरज के नहीं निकलने से दुश्वारियां अधिक रहीं। ठंड के कारण जहां लोग सुबह देर तक अपने घरों में दुबके रहे, वहीं शाम को सर्द हवाओं से बचने के लिए अपने घरों में जल्द पहुंचे।

पढ़ें : वेस्ट यूपी में टूटा 27 साल का रिकॉर्ड, ठंड से छूटी कंपकंपी
विज्ञापन

5 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
ठंड के चलते बाजारों में भी सुबह और शाम में रौनक गायब हो गई है। ठंड के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेन और रोडवेज बसें प्रभावित हुईं। रोडवेज में अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या कम रही। ट्रेनों में यही हालात रहे। ट्रेने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से चली।
विज्ञापन

बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ी

6 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं के कारण ठंड से बचने के लिए बृहस्पतिवार को बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की दुकानों पर रही भीड़ 

7 of 7
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
ठंड से बचने के लिए लोगों ने चाय की चुस्कियां लीं। दिन में ठंड के चलते सबसे ज्यादा भीड़ चाय की दुकानों पर दिखाई दी। चाय की दुकानों पर गर्म चाय से लोगों ने अपने अंदर की सर्दी को कम करने का प्रयास किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें