आसमान में नीली, पीली, लाल और गुलाबी पतंगें उड़ती देख छात्रों का उत्साह भी दोगुना हो गया। शनिवार को बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को बसंत का महत्व बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर बच्चों ने मन मोह लिया।